Doubtnut Promotions Sticky

नियंत्रित परपरागण के पदों की सूची बनाइए। क्या कद्दू पौधे में विपुंसन की आवश्यकता होती है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) नियंत्रित पर-परागण के पद निम्नलिखित हैं
(a) वांछित लक्षणों वाले जनकों का चयन।
(b) विपुंसन : यदि मादा जनक द्विलिंगी पुष्प धारण करता है, तो स्फुटन से पहले परागकोषों को चिमटी द्वारा निकाल देना चाहिए।
(c) बोरावस्त्रण : विपुंसित किए गए पुष्प को उपयुक्त आकार की, प्रायः बटर पेपर की बनी हुई थैली से ढक दिया जाता है, ताकि, पुष्प की वर्तिकान पर अवांछित परागकण संदूषण न करें।
(d) जब बोरावस्त्रण की गई वर्तिकाग्र परिपक्वता प्राप्त कर लेती है तो नर जनक परागकोष से परिपक्व परागकण एकत्र करके उस पर झाड़ दिए जाते हैं।
(e) पुष्प को पुनः ढक दिया जाता है और फल का विकास होने दिया जाता है। कुकुरबिट पादपों में विपुंसन सदैव आवश्यक नहीं होता है।
(ii) विपुंसन केवल द्विलिंगी पुष्पों में स्वपरागण को रोकने के लिए आवश्यक होता है। यह कुकुरबिट (कद्दू) पौधों में सदैव आवश्यक नहीं होता क्योंकि ये कुकुरबिट पौधों में मादा पौधे प्रायः एकलिंगी पुष्प उत्पन्न करते हैं। किन्तु कभी-कभी द्विलिंगी पुष्प उत्पन्न कर सकते हैं। यदि मादा जनक एकलिंगी पुष्प उत्पन्न करते हैं तो विपुंसन की आवश्यकता नहीं होती है। मादा पुष्प के ऊपर पुष्प के खिलने की थैली लगा दी जाती है। जब वर्तिकाग्र ग्राह्य हो

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions