Doubtnut Promotions Sticky

बेल्जियम तथा श्रीलंका की क्या समस्या थी?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

बेल्जियम यूरोप का एक छोटा सा देश है जिसकी आबादी एक करोड़ से अधिक है। इसकी जातीय समस्या बहुत जटिल है। इसकी सीमाएँ फ्रांस, नीदरलैण्ड, जर्मनी व लक्समबर्ग से लगती हैं।देश की कुल आबादी का 59% हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है और उच बोलता है। 40% लोग वेलोनिया क्षेत्रा में रहते हैं और फ्रेंच बोलते हैं।अल्पसंख्यक् फ्रेंच भाषा बोलने वाले लोग ज्यादा ताकतवर और समृद्ध थे। डच भाषा लोग इस बात से नाराज थे 1950 से 1960 तक समूहों के बीच तनाव बढ़ने लगा| श्रीलंका दक्षिणी एशिया में स्थित एक देश है |1956 में एक कानून बनाया गया जिसके तहत सिंहली भाषा को एकमात्र राजभाषा घोषित कर दिया गया। सरकारी नौकरियों में सिंगली लोगों को प्राथमिकता की नीति बनाई गई सरकार ने बौद्ध धर्म को संरक्षण देना शुरू किया |इन सरकारी फैसलों से तमिल जनता नाराज हो गई सरकार और राजनीतिक पार्टिया तमिलों के खिलाफ काम कर रही है।इसकी आबादी 2 करोड़ है। यहां भी जातीय समूह मौजूद हैं सिंहली और तमिल |

|