Doubtnut Promotions Sticky

उन्मील प्रागणी पुष्पों से क्या तात्पर्य हैं ? क्या अनुन्मीलिय पुष्पों में परपरागण संपन्न होता हैं ? अपने उत्तर की सतर्क व्याख्या करें ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) उन्मील परागणी पुष्प द्विलिंगी होते हैं जो प्राय: खुले होते हैं और परागण के लिए परागकोष एवं वर्तिकाग्र अनावृत होते हैं। उन्मील परागणी पुष्पों में दो प्रकार का परागण स्वपरागण एवं पर-परागण पाया जाता है।
(ii) स्वपरागण
(a) इसे स्वयुग्मन भी कहते हैं।
(b) यह एक प्रक्रिया है जिसमें एक पुष्प के परागकोष से परागकण उसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर स्थानान्तरित होते हैं। यह अनुन्मील्य एवं उन्मील्य दोनों प्रकार के पुष्पों में पाया जाता है।
(c ) पुष्पीय पौधों का एक बड़ा समूह उभयलिंगी पुष्प उत्पन्न करता है और परागकण सामान्य रूप से उसी पुष्प के वर्तिकान के सम्पर्क में आते हैं। सतत् स्वपरागण अन्तःप्रजनन में गिरावट उत्पन्न करता है। अतः पुष्पीय पौधे स्वरागण के दमन के लिए अनेक पर-परागण युक्तियों को विकसित कर लेते हैं।
(iii) पर-परागण-
(a) इसे प्रायः पर-युग्मन (Allogamy) भी कहते हैं।
(b) यह वह प्रक्रिया है जिसमें किसी पौधे के पुष्प से परागकण उसी जाति के किसी अन्य पौधे के पुष्प की वर्तिकाग्र पर स्थानान्तरित होते हैं। यह दो प्रकार का होता है- गीटोनोगेमी तथा जीनोगेमी।
(c ) गीटोनोगैमी परागण की वह विधि है जिसमें परागकोष से परागकण उसी पौधे के किसी अन्य पुष्प की वर्तिकान पर स्थानान्तरित होते हैं। यह ऑटोगेमी के समान है किन्तु आनुवंशिकतया इसमें परागण हेतु परागणकारी की आवश्यकता होती है।
(d) जीनोगैमी वह विधि है जिसमें परागकणों का स्थानान्तरण एक पौधे से दूसरे पौधे की वर्तिकान पर होता है। यह मातृ ऐसा परागण है जिसमें आनुवंशिक रूप से भिन्न परागकण वर्तिकान पर पहुँचते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions