Doubtnut Promotions Sticky

स्वच्छ नामांकित चित्र की सहायता से एक प्रारूपी ऐन्जियोस्पर्म बीजाण्ड के भागों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) भ्रूणकोष, एक बीज वाले पौधे का मादा युग्मकोद्भिद होता है। यह एक पतली भित्ति वाले आशय का बना होता है जो बीजाण्डकाय के अंदर स्थित होता है इसमें अण्ड केन्द्रक | एवं अन्य केन्द्रक उपस्थित होते हैं जो निषेचन के बाद भ्रूणपोष बनाते हैं।
(ii) 8-केन्द्रकीय अवस्था के पश्चात, प्रारूपिक मादा युग्मकोद्भिद या भ्रूणकोष संगठित होता है।
(iii) भ्रूणकोष के भाग अण्ड उपकरण, प्रतिमुखी कोशिकाएँ एवं केन्द्रीय कोशिका हैं।
(a) अण्ड उपकरण : 8 केन्द्रकों में से 6 केन्द्रक कोशिका भित्ति से घिरे हुए होते हैं और कोशिकाओं में संगठित होते हैं। तीन कोशिकाएँ बीजाण्डद्वारी सिरे पर समूह में अण्ड उपकरण बनाती हैं। अण्ड उपकरण में दो सहाय कोशिकाएँ तथा एक अण्ड कोशिका होती है (जो ऊस्फीयर भी कहलाती है)।
(b) प्रतिमुखी कोशिकाएँ : बीजाण्ड के निभागीय सिरे पर स्थित तीन कोशिकाएँ प्रतिमुखी कोशिकाएँ कहलाती हैं।
(c ) केन्द्रीय कोशिका : यह सबसे बड़ी कोशिका होती है जो दो ध्रुवीय केन्द्रकों के संलयन से बनती है। इसे द्वितीयक केन्द्रक भी कहते हैं। इसमें एक केन्द्रीय रिक्तिका तथा दो अगुणित केन्द्रक होते हैं। इस प्रकार एक प्रारूपिक आवृतबीजी भ्रूणपोष की परिपक्व अवस्था में 8-केन्द्रकें एवं 7-कोशिकाएँ होती हैं। यह भ्रूणकोष एकल गुरुबीजाणु से बनता है इसलिए इसे मोनोस्पोरिक भ्रूणकोष कहते हैं।
ocr_image
(iv) सहाय कोशिकाओं की भूमिका -
(a) सहाय कोशिकाएं मादा युग्मकोद्भिद में उपस्थिति होती हैं | और आवृतबीजी प्रजनन के लिए आवश्यक होती हैं। इसमें बीजाण्डद्वारी शीर्ष पर विशिष्ट कोशिकीय स्थूलन होता है (फिल्लीफॉर्म उपकरण कहलाता है)। (b) यह रासायनुवर्वी सक्रिय पदार्थ स्रवित करके पराग नलिका की अण्ड कोशिका की ओर वृद्धि में सहायता करती है।
(c ) यह फिल्लीफॉर्म उपकरण से होकर केन्द्रक से भोजन अवशोषित एवं स्थानान्तरण करके भ्रूणकोष के पोषण में भी सहायता करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions