Doubtnut Promotions Sticky

क्या कवि की यह प्रार्थना आपको अन्य प्रार्थना गीतों से अलग लगती है ? यदि हाँ, तो कैसे?

Text Solution
Verified by Experts

कवि की यह प्रार्थना, अन्य प्रार्थना गीतों से प्रायः अलग लगती है। सामान्य प्रार्थना गीतों में ईश्वर से दुःख से मुक्ति की विनती होती है, सहायता की प्रार्थना होती है तथा संकटों से उबारने की व्याकुलता के साथ माँग होती है। ईश्वर को ही सब कुछ माना जाता है माता-पिता, बन्धु आदि सब कुछ। ऐसे प्रार्थना गीतों में आत्मविश्वास का अभाव होता है। .आत्मत्राण. कविता में कवि ईश्वर की प्रार्थना किसी विपत्ति से उबरने के लिए नहीं करता, बल्कि विपदाओं में भयरहित संघर्षों की चेतना की चाह से करता है। कवि ईश्वर से सहायता नहीं चाहता, बल्कि वह .पौरुष बल. चाहता है जिसके माध्यम से वह हर संकट का सामना साहस एवं गम्भीरतापूर्वक कर सके।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    कहाँ तो तय था चिरागाँ हरेक घर के लिए,
    कहाँ चिराग मयस्सर नहीं शहर के लिए।
    यहाँ दरख्तों के साये में धूप लगती है,
    चलो यहाँ से चलें और उम्र भर के लिए।
    इन पंक्तियों के कवि कौन है?

    Aत्रिलोचन
    Bदुष्यन्त कुमार
    Cभवानी प्रसाद मिश्र
    Dमहादेवी वर्मा