Doubtnut Promotions Sticky

अहंकार मनुष्य का विनाश करता है इस कथन को स्पष्ट करने के लिए बड़े भाईसाहब ने क्या-क्या उदाहरण दिए? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

बड़े भाईसाहब ने लेखक के कक्षा में प्रथम आने पर व खेल-कूद में लगे रहने पर नसीहत देते हुए कि अहंकार मनुष्य का विनाश कर देता है। अहंकार के कारण ही चक्रवर्ती राजा रावण का विनाश हो गया। अंत समय में उसे कोई चुल्लू भर पानी देने वाला भी नहीं बचा। उसी तरह शैतान का हाल हुआ। ईश्वर का सबसे बड़ा और सच्चा भक्त होने के बावजूद अहंकार के कारण स्वर्ग से नरक भेजा गया। शाहेरूम भी अहंकार के कारण पूरे जीवन भीख माँगता फिरा। अत: एक बार परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर अहंकार करना गलत है क्योंकि यह बिल्कुल अंधे के हाथ बटेर लगने जैसा है। एक बार सही निशाना लगने से कोई सफल खिलाड़ी नहीं बनता। एक बार तो अंधे का भी निशाना सही लग सकता है। इस प्रकार भाईसाहब ने अनेक उदाहरणों द्वारा अपने कथन की पुष्टि की।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों का उत्तर सही विकल्पों में से चुनकर लिखिए
    क्षुधार्त रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी,
    तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी।
    उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी दिया,
    सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर-चर्म भी दिया।
    अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे ?
    वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।।
    'मनुष्यता' कविता में वर्णित नैतिक मूल्यों का वर्णन कीजिए।

    Aजो परोपकार करे
    Bमानव-मानव के मध्य भेद न करे
    Cउदार हृदय बाला विपत्ति में साथ दे
    Dये सभी।
  • Question 2 - Select One

    कवि ने प्रस्तुत कविता में पावस ऋतु का सजीव वर्णन करने के कि लिए किस शैली का प्रयोग किया है?

    Aसंगीतमय
    Bचित्रात्मक
    Cतुकांत
    Dतत्सम
  • Question 3 - Select One

    पथिक का मन मेघ पर बैठकर क्या करने को करता है?

    Aगीत गाने का
    Bप्रिया को संदेश भेजने का
    Cविचरण करने का
    Dचिंतन करने का