Doubtnut Promotions Sticky

तताँरा और वामीरो अगले दिन मिलने पर कुछ बोले क्यों नहीं?

Text Solution
Verified by Experts

तताँरा और वामीरो एक ही मुलाकात में एक-दूसरे को दिन की गहराइयों से चाहने लगे थे। अपना प्रेम अभिव्यक्त करने हेतु उनके पास शब्द नहीं थे। अत: वे अपने मनोभावों को शब्दों के स्थान पर मौन रूप से अभिव्यक्त कर रहे थे।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    तताँरा और वामीरो कहाँ के रहने वाले थे?

    Aतताँरा पासा का और वामीरो लपाती गाँव की थी
    Bतताँरा लपाती और वामीरो पासा गाँव की थी
    Cतताँरा लक्षद्वीप और वामीरो अण्डमान की थी
    Dइनमें से कोई नहीं
  • Question 2 - Select One

    'तताँरा और वामीरो' समस्त समास है

    Aद्वंद्व
    Bद्विगु
    Cतत्पुरुष
    Dकर्मधारय
  • Question 3 - Select One

    कुछ समय बाद पासा गाँव में 'पशु-पर्व' का आयोजन हुआ | पशु-पर्व में हष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है | वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं | बाद में नृत्य-संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है | शाम से सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे | धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए | तताँरा का मन इन कार्यक्रमों में तनिक न था | उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थी | नारियल के झुंड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झाँकता दिखा | उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की | वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने में झिझक रही थी | उसकी आँखें तरल थी | होंठ काँप रहे थे | तताँरा को देखते ही वह फुटकर रोने लगी | तताँरा विह्वल हुआ | उससे कुछ बोलते ही नहीं बन रहा था | रोने की आवाज ऊँची होती जा रही थी | तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ था | वामीरो के रुदन स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग बबूला हो उठी | सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा | इस बीच गाँव के कुछ लोग भी वहाँ पहुँच गए | वामीरो की माँ क्रोध में उफ़न उठी | उसने तताँरा को तरह-तरह से अपमानित किया | गाँव के लोग भी तताँरा के विरोध में आवाजें उठाने लगे | यह तताँरा के लिए असहनीय था | वामीरो अब भी रोए जा रही थी | तताँरा भी गुस्से से भर उठा | उसे जहाँ विवाह की निषेध परम्परा पर क्षोभ था वही अपनी असहायता पर खीझ | वामीरो का दुःख उसे और हरा कर रहा था | उसे मालूम न था कि क्या कदम उठाना चाहिए ?
    तताँरा का मन कार्यक्रमों की ओर क्यों नहीं था ?

    Aवामीरो के प्रेम में पूरी तरह खोया हुआ था
    Bवामीरो की सुंदरता में मुग्ध था
    Cवामीरो के गीतों की मधुर ध्वनि में मुग्ध था
    Dवामीरो के रुदन स्वरों को सुनकर खोया हुआ था