Doubtnut Promotions Sticky

'अब कहाँ दूसरे के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ में बढ़ती हुई आबादी का पर्यावरण पर क्या कुप्रभाव बताया गया है? अपने शब्दों में विस्तार से लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

पर्यावरण पर कुप्रभाव
पर्यावरण का संतुलन बिगड़ना
पशु-पक्षियों का आवास छिनना
मौसम-चक्र में असंतुलन-गर्मी में अधिक गर्मी, सर्दी में अधिक सर्दी,बेवक्त बरसातें
बाढ़, तूफान, जलजला
नित नए रोगों का बढ़ना
समुद्र का सिमटना।
(उपयुक्त विस्तार अपेक्षित)
व्याख्यात्मक हल: बढती हई आबादी का पर्यावरण पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा, जो आज हमारे सामने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या के रूप में दिखाई दे रहा है। आबादी के बढ़ने पर मनुष्यों के आवास के लिए जंगलों का विनाश करके आवास बनाए गए जिससे प्रकृति में असंतुलन पैदा हो गया। बढ़ती हुई आबादियों ने समुद्र को पीछे सरकाना शुरू कर दिया, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया, फैलते हुए प्रदूषण ने पक्षियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया। बारूदों की विनाशलीलाओं ने वातावरण को सताना शुरू कर दिया। अब गरमी में ज्यादा गरमी, बेवक्त की बरसातें, तूफान, बाढ़, भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाएँ और नये-नये रोग मनुष्य को प्राप्त हो रहे हैं। बढ़ती आबादी के कारण प्रकृति का दोहन होने से वस्तुओं, पदार्थों की गुणवत्ता समाप्त हो चुकी है और महँगाई समस्या के रूप में खड़ी हुई है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के लेखक कौन हैं?

    Aरवीन्द्र केलकर
    Bनिदा फ़ाज़ली
    Cकैफी आज़मी
    Dहबीब तनवीर