Doubtnut Promotions Sticky

कारतूस पाठ के आधार पर वज़ीर अली की विशेषताओं पर सोदाहरण प्रकाश डालिए।

Text Solution
Verified by Experts

वज़ीर अली की विशेषताएँ
देशभक्ति-अंग्रेजों के प्रति नफरत का भाव।
स्वाभिमानी-स्वाभिमान की रक्षा हेतु वकील की हत्या।
जाँबाज सिपाही-मुट्ठीभर सेना के साथ अंग्रेज़ों से मुकाबला।
निर्भीक एवं निडर-अंग्रेज़ी खेमे में घुसकर कारतूस ले जाना।
नीति कुशल-अंग्रेज़ों के विरुद्ध लड़ने के लिए अफगानिस्तान के बादशाह को निमंत्रण।
(किन्हीं तीन बिन्दुओं का विस्तारपूर्वक उल्लेख अपेक्षित।)
व्याख्यात्मक हल: वज़ीर अली एक जाँबाज सिपाही था, उसने अंग्रेजों की ब्रिटिश कम्पनी की सैनिक छावनी में निडरतापूर्वक प्रवेश किया और कर्नल से कारतूस प्राप्त किए। वह एक बलशाली, साहसी नौजवान था। उसने एक जाँबाज सिपाही की तरह अपने प्राणों की बाजी लगाकर कारतूस हासिल किए। उसके जाने के बाद कर्नल भी हक्का-बक्का रह गया और उसकी हिम्मत और बहादुरी से अचंभित रह गया जो उसकी जान बख्श कर चला गया। वज़ीर अली अंग्रेज़ों की हुकूमत को समाप्त करना चाहता था, उसने अफगानिस्तान के बादशाह शाहजमा को हिन्दुस्तान पर आक्रमण करने की दावत दी।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions