Doubtnut Promotions Sticky

युवाओं के लिए मतदान का अधिकार
संकेत-बिन्दु-(i) मतदान का अधिकार, (ii) मतदान के प्रति जागरूकता, (iii) सभ्य समाज की अरुचि, (iv) अनिवार्य मतदान के लिए प्रयास।

Text Solution
Verified by Experts

मतदान का अधिकार-मतदान युवाओं के लिए महत्त्वपूर्ण अधिकार है। लोकतन्त्र में इसका बहुत महत्त्व है। इसके माध्यम से वे अपने लिए उचित सरकार का चयन करते हैं। यह अधिकार उनके अधिकारों के प्रति सजगता का परिचायक है। इसका प्रयोग कर वह स्वयं के और देश के भविष्य को विकास व प्रगति प्रदान करते हैं। उनके दिए मतदान के कारण ही एक पार्टी सरकार बनाती है।
मतदान के प्रति जागरूकता-देश में राजनीति के प्रति लोगों की उदासीनता को देखते हुए 25 जनवरी को देश में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने का संकल्प लिया गया।
सभ्य समाज की अरुचि-गाँव आदि में तो फिर भी लोग वोट देने के लिए चले जाते हैं पर हमारे तथाकथित पढ़े-लिखे सभ्य समाज की चुनावों में क्या भूमिका होती है यह हम सभी जानते हैं।
देश में चुनाव आयोग और कोई भी सरकार केवल चुनाव के आयोजन तक ही अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं, पर उसका सदुपयोग करना हमारा दायित्व है, आज अगर कहीं पर कोई अनियमितता है तो वह केवल इसलिए कि हम उसके प्रति उदासीन हैं। अगर हम अपने वोट का प्रयोग करना सीख जाएँ तो समाज से खराब लोगों का चुनकर आना काफी हद तक कम हो सकता है।
अनिवार्य मतदान के लिए प्रयास-आज देश में मताधिकार को भी अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए और जो भी वोट डालना चाहे उसको कई दिन मिलने चाहिए। तकनीकी के क्षेत्र में देश की मेधा का उपयोग करके हम चुनावों को और अधिक सुरक्षित और आसान बना सकते हैं। वोट न डालने वालों के सभी नागरिक अधिकार अगले 5 साल तक वापस ले लिए जाने चाहिए जिससे लोगों को यह समझ में आ सके कि वोट देना कितना आवश्यक है। बिना किसी उचित कारण के वोट न देने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए। इस देश में बिना दण्ड कुछ भी नहीं हो सकता है, इसलिए वोट न देने वालों पर भी कुछ सख्ती की जानी चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions

Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    प्राचीन भारत में स्त्रियों की सामाजिक परिस्थिति से सम्बन्धित अधिकांश अकादमिक अध्ययन ब्राह्मण साहित्य पर आधारित है। इस साहित्य में धार्मिक और वैधानिक बिन्दुओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई है। धार्मिक कर्मकाण्ड सम्पादित करने का अधिकार, कर्मकाण्ड-सम्पादन का उद्देश्य, विधवाओं के अधिकार, पुनर्विवाह, नियोग संस्था की प्रासंगिकता, सम्पत्ति का अधिकार आदि कुछ ऐसे उल्लेखनीय बिन्दु हैं, जिन पर विशद् चर्चा की गई है। स्त्रियों की शिक्षा-दीक्षा, सार्वजनिक गतिविधियाँ सामाजिक समारोहों में उनकी उपस्थिति या अनुपस्थिति स्त्रियों की सामाजिक स्थिति के आकलन के महत्त्वपूर्ण आधार रहे हैं।
    स्त्रियों के अधिकार सम्बन्धी अधिकांश चर्चा परिवार को केन्द्र में रखकर, परिवार के सदस्य के रूप में पारिवारिक भूमिकाओं के निर्वहन के सन्दर्भ में की गई है। ज्यादातर उल्लेख पत्नी की भूमिका और पली के रूप में दिए जाने वाले अधिकार से सम्बन्धित हैं। ऐसे सन्दर्भ न के बराबर हैं, जिनमें समाज के एक स्वतन्त्र सदस्य के रूप में स्त्री अधिकारों की चर्चा की गई हो या उस पर विचार-विमर्श किया गया हो। गणिकाओं को इस सन्दर्भ में अपवाद माना जा सकता है, किन्तु ब्राह्मण साहित्य पितृवंशीय समाज में स्त्री अधिकारों को सन्दर्भित करता है। गणिकाओं को इस समाज का अंग नहीं माना गया है। चूंकि स्त्रियों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थिति का ये पूरा प्रारम्भिक विवेचन ब्राह्मण ग्रन्थों पर आधारित था, इसलिए यह सिर्फ ब्राह्मणवादी नजरिए को प्रस्तुत करता है। ब्राह्मणेत्तर (श्रमणिक) नजरिये से हमें परिचित नहीं कराता, इसलिए ऐसी कोई अवधारणा बनाना कि समाज में इन नियमों का शब्दशः पालन होता रहा होगा गलत होगा। वास्तविक समाज निश्चय ही इन ग्रन्थों की अपेक्षाओं के आदर्श समाज से अलग रहा होगा।
    स्त्रियों के अधिकार सम्बन्धी अधिकांश चर्चा किसको केन्द्र में रखकर की गई है?

    Aसमाज
    Bदेश
    Cपरिवार
    Dये सभी
  • Question 2 - Select One

    ब्राह्मण साहित्य में स्त्रियों के अधिकार सम्बन्धी उल्लेख किससे सम्बन्धित हैं?

    Aमाँ एवं उसकी भूमिका
    Bवहन एवं परिवार में उसकी भूमिका
    Cपत्नी एवं परिवार में उसकी भूमिका
    Dगणिका एवं समाज में उसकी भूमिका
  • Question 3 - Select One

    प्राचीन भारत में स्त्रियों की सामाजिक परिस्थिति से सम्बन्धित अधिकांश अकादमिक अध्ययन ब्राह्मण साहित्य पर आधारित है। इस साहित्य में धार्मिक और वैधानिक बिन्दुओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई है। धार्मिक कर्मकाण्ड सम्पादित करने का अधिकार, कर्मकाण्ड-सम्पादन का उद्देश्य, विधवाओं के अधिकार, पुनर्विवाह, नियोग संस्था की प्रासंगिकता, सम्पत्ति का अधिकार आदि कुछ ऐसे उल्लेखनीय बिन्दु हैं, जिन पर विशद् चर्चा की गई है। स्त्रियों की शिक्षा-दीक्षा, सार्वजनिक गतिविधियाँ सामाजिक समारोहों में उनकी उपस्थिति या अनुपस्थिति स्त्रियों की सामाजिक स्थिति के आकलन के महत्त्वपूर्ण आधार रहे हैं।
    स्त्रियों के अधिकार सम्बन्धी अधिकांश चर्चा परिवार को केन्द्र में रखकर, परिवार के सदस्य के रूप में पारिवारिक भूमिकाओं के निर्वहन के सन्दर्भ में की गई है। ज्यादातर उल्लेख पत्नी की भूमिका और पली के रूप में दिए जाने वाले अधिकार से सम्बन्धित हैं। ऐसे सन्दर्भ न के बराबर हैं, जिनमें समाज के एक स्वतन्त्र सदस्य के रूप में स्त्री अधिकारों की चर्चा की गई हो या उस पर विचार-विमर्श किया गया हो। गणिकाओं को इस सन्दर्भ में अपवाद माना जा सकता है, किन्तु ब्राह्मण साहित्य पितृवंशीय समाज में स्त्री अधिकारों को सन्दर्भित करता है। गणिकाओं को इस समाज का अंग नहीं माना गया है। चूंकि स्त्रियों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थिति का ये पूरा प्रारम्भिक विवेचन ब्राह्मण ग्रन्थों पर आधारित था, इसलिए यह सिर्फ ब्राह्मणवादी नजरिए को प्रस्तुत करता है। ब्राह्मणेत्तर (श्रमणिक) नजरिये से हमें परिचित नहीं कराता, इसलिए ऐसी कोई अवधारणा बनाना कि समाज में इन नियमों का शब्दशः पालन होता रहा होगा गलत होगा। वास्तविक समाज निश्चय ही इन ग्रन्थों की अपेक्षाओं के आदर्श समाज से अलग रहा होगा।
    स्त्रियों की सामाजिक स्थिति के आकलन के महत्त्वपूर्ण आधार रहे हैं

    Aशिक्षा
    Bसार्वजनिक गतिविधियाँ
    Cसामाजिक समारोहों में उपस्थिति
    Dये सभी