Doubtnut Promotions Sticky

शिक्षक-शिक्षार्थी सम्बन्ध
संकेत-बिन्दु-(i) गुरु का महत्त्व, (ii) गुरु का शिष्यों के प्रति प्रेम, (iii) गुरु-शिष्य का सम्बन्ध व्यावसायिक, (iv) निष्कर्ष।

Text Solution
Verified by Experts

गुरु का महत्व-भारत में गुरु-शिष्य परम्परा सदियों पुरानी रही है। गुरु को ईश्वर से भी बड़ा माना जाता है। गुरु अपना समस्त ज्ञान शिष्य को दे देता है। गुरु का उद्देश्य होता है कि उसका शिष्य उससे अधिक विद्वान बने।
गुरु का शिष्यों के प्रति प्रेम-भारत में गुरु-शिष्य परम्परा बहुत प्राचीन है। प्राचीन काल में शिष्य-गुरु के सानिध्य में आश्रम में रहकर ज्ञान प्राप्त किया करते थे। गुरु की आज्ञा का पालन करना उनका मुख्य उद्देश्य होता था। गुरु के प्रति आदर, सम्मान और सर्मपण हुआ करता था। वहीं गुरु भी अपने शिष्य में छिपी सभी प्रतिभाओं को उभारने का प्रयत्न करता था। वह अपने शिष्यों को अपने बच्चों की भाँति स्नेह और प्रेम किया करता था। तो कभी दण्ड भी दिया करता था, किन्तु उस दण्ड का उद्देश्य कभी भी उसके शिष्य का पतन या उसके प्रति उसके मन में द्वेष या क्रोध नहीं हुआ करता था वरन उसके (दण्ड) माध्यम से भी वह उसे सीख प्रदान करना चाहता था और शिष्य के मन में भी दण्ड के कारण गुरु का मान-सम्मान कम नहीं होता था।
गुरु-शिष्य का सम्बन्ध व्यावसायिक-वर्तमान समय में गुरु-शिष्य परम्परा में परिवर्तन हो गया है। आज शिक्षक का उद्देश्य मात्र पाठ्य वस्तु विद्यार्थियों को प्रदान करना और अपना मानदेय प्राप्त करना है। चाहे विद्यार्थियों को ज्ञानार्जन हो या न हो। यदि विद्यार्थी अधिक जानना चाहते हैं तो ट्यूशन का प्रबन्ध कर दिया जाता है जिससे अधिक-से-अधिक धन लाभ हो। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी पैसा देकर ज्ञान प्राप्त करना चाहता है। इसी भावना के कारण गुरु-शिष्य परम्परा समाप्त होकर व्यापार का रूप लेती जा रही है जिसमें न गुरु के लिए मान-सम्मान है और न शिष्य के प्रति स्नेह और उसके विकास की भावना।
निष्कर्ष-हमें इस भावना को मिटाकर पुन: एक बार प्राचीन गुरु-शिष्य परम्परा को लाना होगा और इसके लिए दोनों अर्थात गुरु और शिष्य का सहयोग आवश्यक है तभी वर्तमान में गुरु-शिष्य सम्बन्धों में सुधार हो सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    कबीर के गुरु का क्या नाम था ?

    Aरामानन्द
    Bसंत प्रेमानन्द
    Cरैदास
    Dरामानुजाचार्य
  • Question 2 - Select One

    अधिकांश संक्रमण धातुएँ प्रदर्शित करती है-
    (i) अनुचुंबकीय व्यवहार
    (ii) प्रतिचुंबकीय व्यवहार
    (iii) परिवर्ती ऑक्सीकरण अवस्था
    (iv) रंगीन आयनो का निर्माण

    A(ii), (iii) और (iv)
    B(i), (iii) और (iv)
    C(i), (ii) और (iii)
    D(i), (ii) और (iv)
  • Question 3 - Select One

    शिक्षण के ग्राह्यात्मक उद्देश्य के द्वारा बच्चों में कौन-सा कौशल विकसित करना होता है
    (i) सुनकर विचारों को ग्रहण करने की योग्यता का विकास
    (ii) पढ़कर विचारों को ग्रहण करने की योग्यता का विकास (iii)बोलकर विचारों को अभिव्यक्त करने की योग्यता का विकास करना

    Ai,ii
    Bi ,iii
    Cii,iii
    Dउपरोक्त में सभी