Doubtnut Promotions Sticky

हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से भिन्न था, जिनके बारे में तुमने पिछले अध्याय में पढ़ा है? अपने उत्तर में इसका कारण बताओ।

Text Solution
Verified by Experts

हाँ, यह भिन्न था। इसके निम्न कारण हैं
(1) हड़प्पा के किसान स्थायी निवास करते थे जबकि पूर्ववर्ती किसान स्थायी तथा घुमक्कड़ी दोनों प्रकार का जीवन बिताते थे।
(2) हड़प्पा के किसान भूमि की जुताई हेतु हल का प्रयोग करते थे जबकि पूर्ववर्ती किसानों का ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है।
(3) हड़प्पा के किसान पानी का संचय करते थे तथा सिंचाई हेतु अनेक तरीके अपनाते थे। पूर्ववर्ती किसान ऐसे कोई तरीके नहीं अपनाते थे।
(4) हड़प्पा के किसान अनाज का भण्डारण भण्डार-गृहों में करते थे। पूर्ववर्ती किसान मिट्टी के बर्तनों, टोकरियों तथा जमीन में गड्ढा खोदकर अनाज का भण्डारण करते थे।
(5) हड़प्पा के पशुपालक पूर्ववर्ती पशुपालकों की तुलना में ज्यादा पशुओं को पालते थे।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions