Doubtnut Promotions Sticky

भू-राजस्व निर्धारण में टोडरमल के कार्यों का विवरण दीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

भू-राजस्व निर्धारण में टोडरमल के कार्य
(i) अकबर के राजस्व मंत्री टोडरमल ने दस साल (15701580) की कालावधि के लिए कृषि की पैदावार, कीमतों और कृषि भूमि का सावधानीपूर्वक सर्वेक्षण किया।
(ii) इन आंकड़ों के आधार पर, प्रत्येक फसल पर नकद के रूप में कर (राजस्व) निश्चित कर दिया गया।
(iii) प्रत्येक सूबे (प्रांत) को राजस्व मंडलों में बाँटा गया और प्रत्येक की हर फसल के लिए राजस्व दर की अलग सूची बनायी गयी। राजस्व प्राप्त करने की इस व्यवस्था को .जब्त. कहा जाता था।
(iv) .जब्त. की व्यवस्था उन स्थानों पर प्रचलित थी जहाँ पर मुगल प्रशासनिक अधिकारी भूमि का निरीक्षण कर सकते थे और सावधानीपूर्वक हिसाब रख सकते थे।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions