बाबा गुरु नानक की शिक्षाएँ क्या थी?
Text Solution
बाबा गुरु नानक की शिक्षाएँ-
(i) गुरु नानक ने एक ईश्वर की उपासना के महत्त्व पर जोर दिया।
(ii) उन्होंने कहा कि जाति, धर्म अथवा लिंग भेद मुक्ति प्राप्ति के लिए कोई मायने नहीं रखती
(iii) उनके लिए मुक्ति सक्रिय जीवन व्यतीत करने के साथ-साथ सामाजिक प्रतिबद्धता की निरन्तर कोशिशों में निहित थे।
(iv) अपनी शिक्षाओं में उन्होंने तीन शब्दों का प्रयोग किया
(अ) नाम नाम से उनका तात्पर्य सही उपासना से था।
(ब) दान-दान का तात्पर्य था—दूसरों का भला करना।
(स) इस्नान-इस्नान का तात्पर्य था—आचार-विचार की पवित्रता।
(v) आज उनके उपदेशों को नाम जपना, किर्त करना और वंड-छकना के रूप में याद किया जाता है। इनका आशय है उचित विश्वास और उपासना, ईमानदारीपूर्ण निर्वाह और संसाधनों का मिल-बाँटकर प्रयोग करना अर्थात् दूसरों की मदद करना।
(vi) उन्होंने धार्मिक कर्मकांडों और रीतिरिवाजों तथा जातिपांति का विरोध किया।
|
Updated on:21/07/2023
Similar Questions
सआदत अली व अंग्रेजों की वजीर अली के विषय में क्या धारणा थी?
View Solutionसुभाष बाबू के जुलूस में स्त्री समाज की क्या भूमिका थी?
View Solutionतताँरा की पोशाक कैसी थी और वह सदा क्या बाँधक रहता था? बताइए।
View Solutionसमुद्र के गुस्से की क्या वजह थी? उसने अपना गुस्सा कैसे निकाला?
View Solutionठाकुरबारी' की स्थापना के बारे में गाँव में क्या कहानी प्रचलित थी?
View Solutionहरिहर काका के मामले में गाँव वालों की क्या राय थी और उनके क्या कारण थे ?
View Solutionकुन्दनपुर के धन्नासेठ की पत्नी को ऐसा क्या प्राप्त था जिससे वह तीनों लोकों की बात जान लेती थी
View Solutionशाम तक वहाँ पत्थर की क्या स्थिति थी?
View Solution