Doubtnut Promotions Sticky

गति के तीसरे नियम को प्रतिपादित कीजिए और इसके दो उदाहरण दीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

न्यूटन का गति का तीसरा नियम-गति के इस नियम द्वारा न्यूटन ने बताया कि यदि दो वस्तुओं पर एक-साथ बल लगाया जाये तो इनमें पारस्परिक क्या सम्बन्ध है। इनके अध्ययन के अनुसार जब कोई बल किसी वस्तु पर कार्य करता है, तो उसे क्रिया कहते हैं। क्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न बल अन्य वस्तु पर विपरीत दिशा में कार्य करता है, उसे प्रतिक्रिया कहते हैं। इस प्रकार गति का तीसरा नियम क्रिया व प्रतिक्रिया के सम्बन्ध को दर्शाता है। इसके अनुसार प्रत्येक क्रिया की समान एवं विपरीत प्रतिक्रिया होती है। क्रिया एवं प्रतिक्रिया परस्पर विपरीत दिशा में और भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर होती हैं।" इस नियम को समझने के लिए निम्न प्रयोग करते हैं -
प्रयोग-एक तेल की कुप्पी को आधा पानी से भर देते हैं । इसको चित्रानुसार छोटी नाव में कस देते हैं । को नीचे से लैम्प से गर्म करते हैं। भाप के तेजी से बाहर निकलने पर नाव पानी से पीछे की ओर धक्का अनुभव करती है जिससे यह भाप निकलने की विपरीत दिशा में गतिमान हो जाती है। इस प्रयोग से स्पष्ट होता है कि कुप्पी के जेट से भाप के निकलने के कारण बल (क्रिया) आगे की ओर लगता है और प्रतिक्रिया पीछे की ओर लगती है। इस प्रकार क्रिया तथा प्रतिक्रिया का बल दो भिन्न वस्तुओं पर कार्य करता है। क्रिया और प्रतिक्रिया में सम्बन्ध दर्शाने के लिए एक ही नाप की दो कमानी तुला लेकर, एक को किसी दृढ़ आधार से तथा इसके हुक में दूसरी कमानी तुला का हुक फँसाकर इसे धीरे-धीरे खींचते हैं। हम देखते हैं कि दोनों तुलाओं में निश्चित स्थिति में समान पाठ्यांक आता है। स्पष्ट है कि पहली तुला दूसरी तुला पर जितना बल लगाती है उतना ही बल दूसरी तुला विपरीत दिशा में पहली तुला पर लगाती है, अर्थात् क्रिया-प्रतिक्रिया का बल विपरीत एवं बराबर होते हैं। .
उदाहरण-(i) जमीन पर चलते समय हम अपने पैरों से जमीन को पीछे नाव गतिमान हो जाती है । की ओर धक्का देने का प्रयास करते हैं और जमीन उतना ही बल प्रतिक्रिया के रूप में विपरीत दिशा में हमारे पैरों पर लगाती है, फलस्वरूप हम आगे की ओर चल पाते हैं।
(ii) तैरते समय व्यक्ति पानी को पीछे की ओर खींचता है और पानी विपरीत दिशा में व्यक्ति पर बल लगाता है, फलस्वरूप व्यक्ति पानी में तैर पाता है।
ocr_image

|