Doubtnut Promotions Sticky

400 m/s के वेग से गतिमान 10 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली स्वतंत्र रूप से लटके हुए 900 g द्रव्यमान के एक लकड़ी के एक बड़े टुकड़े में धंस जाती है। टुकड़े के द्वारा प्राप्त किया गया वेग क्या है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यहाँ पर, गोली का द्रव्यमान, m1=10g
=101000kg
=0.01kg
और, गोली का वेग, v1=400m/s
इसलिए, गोली का संवेग =m1×v1
=0.01×400kg.ms
अब, 10 ग्राम द्रव्यमान की यह गोली, 900 g द्रव्यमान के एक लकड़ी के बड़े टुकड़े में धंस जाती है। इसलिए, धंसी हुई गोली के साथ लकड़ी के टुकड़े का द्रव्यमान 900 + 10 = 910g हो जायेगा। अतः,
लकड़ी के टुकड़े + गोली का द्रव्यमान, m2=900+10
=9101000kg
=0.91kg
और, लकड़ी के टुकड़े + गोली का वेग, v2=? (गणना करना है)
इसलिए, लकड़ी के टुकड़े + गोली का संवेग =m2×v2
0.91×kg.m/s
अब, संवेग के संरक्षण के नियम के अनुसार, दो संवेग जैसाकि समीकरण (1) और (2) द्वारा दिये गये हैं, बराबर होंगे।
इसलिए, m1×v1=m2×v2
अथवा, 0.01×400=0.91×v2
अथवा, v2=0.01×4000.91
=4.4m/s
अतः, लकड़ी के टुकड़े (उसमें धंसी हुई गोली के साथ) द्वारा प्राप्त किया गया वेग 4.4 मीटर प्रति सेकण्ड है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions