Doubtnut Promotions Sticky

कृषि के विकास से आप क्या समझते हैं? भारत तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के एक-एक कृषि फार्म का उदाहरण देकर कृषि के विकास को स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

कृषि का विकास-कृषि के विकास का तात्पर्य है कि कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रयत्न किये जायें जिससे बढ़ती जनसंख्या की मांग पूरी की जा सके। यह कई प्रकार से जैसे फसल क्षेत्र को बढ़ाकर, फसलों की संख्या बढ़ाकर, सिंचाई की सुविधा बढ़ाकर, खाद का अधिक उपयोग करके, उच्च उत्पादन वाले बीजों का प्रयोग करके प्राप्त की जा सकती है। कृषि का मशीनीकरण कृषि विकास का दूसरा स्वरूप है। कृषि विकास का अन्तिम उद्देश्य खाद्य सुरक्षा बढ़ाना है।
भारत में एक फार्म-उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक गाँव है आदिलाबाद। यहाँ के एक किसान मुन्ना लाल के पास 15 हेक्टेयर भूमि है। वह गाँव में रहता है। वह उच्च उत्पादकता वाले बीज, खाद आदि खरीद कर फसल उगाता है। वह साल में दो फसलें उगाता है। किराये पर ट्रेक्टर, मशीन आदि लाता है। वह गेहूँ, चावल और दाल उत्पन्न करता है। वह कृषि में अपने मित्रों तथा सरकारी अधिकारियों की मदद लेता है। वह सिंचाई भी नलकूप किराये पर लेकर करता है। मुन्ना लाल भैंस और कुछ मुर्गियाँ रखता है। वह दूध सहकारी भण्डार में बेचता है। परिवार के सभी सदस्य कृषि में उसकी मदद करते हैं । वह अपना उत्पाद समीप की मण्डी में बेचता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका का एक फार्म-संयुक्त राज्य अमेरिका के फार्म आकार में बहुत बड़े होते हैं। इनका आकार 250 हेक्टेयर तक होता है। किसान प्रायः फार्म पर ही रहता है। प्रमुख फसलें मक्का, सोयाबीन, गेहूँ, कपास और चुकंदर उगाई जाती हैं। जो होरन संयुक्त राज्य अमेरिका के आयोवा राज्य का एक किसान है, उसके पास 300 हेक्टेयर भूमि है। वह मक्का उगाता है। उसके पास अच्छे बीज, खाद तथा अपनी मशीनें हैं। वह फसलें उगाने के लिये स्वयं ही निर्णय करता है। समय-समय पर वह मृदा का भी परीक्षण कराता है। उसके फार्म में लगे कम्प्यूटर में नवीनतम सूचना आती रहती है। वह ट्रेक्टर, हारवेस्टर आदि का उपयोग करता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में किसान एक व्यवसायी की तरह काम करता है न कि एक खेतिहर किसान की तरह से। यहाँ के कृषक काफी सम्पन्न होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions