Doubtnut Promotions Sticky

क्या आप ध्वनि की सहायता से एक प्रकाश के धब्बे को नृत्य करा सकते हैं? कैसे ? स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

ध्वनि द्वारा प्रकाश के डिब्बे को नृत्य करवाना - निम्न प्रयोग की सहायता से हम ध्वनि के द्वारा प्रकाश के डिब्बे को नृत्य करवा सकते हैं।
प्रयोग एक टिन का डिब्बा लेते हैं। अब इसके दोनों सिरों को काटकर एक खोखला बेलन बना लेते है। इसके - बाद एक गुब्बारे को इस प्रकार काटते हैं कि उसकी एक झिल्ली बन जाये। इस झिल्ली को खींचकर डिब्बे के एक खुले सिरे के ऊपर तान देते हैं। गुब्बारे के चारों ओर एक रबड़ का छल्ला लपेटते हैं। अब समतल दर्पण का एक छोटा टुकड़ा लेते हैं। दर्पण के इस टुकड़े को गोंद की सहायता से गुब्बारे से इस प्रकार चिपकाते हैं कि उसकी चमकदार सतह ऊपर की ओर रहे। अब एक झिरी (स्लिट) से आने वाले प्रकाश को दर्पण पर पड़ने देते हैं। परावर्तन के बाद प्रकाश का धब्बा दीवार पर पहुँचता है, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। डिब्बे के खुले भाग में सीधे ही बात करने पर या चिल्लाने पर, दीवार पर प्रकाश का धब्बा नाचता हुआ दिखता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions