Doubtnut Promotions Sticky

किन्हीं दो विषाणुजन्य रोगों के नाम तथा लक्षण लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यौन सम्बन्धी रोग (Sexually transmitted disease)-ये संक्रामक रोग यौन सम्बन्धों के कारण फैलते हैं, जैसे -
1. आतशक या सिफलिस (Syphilis)-यह लैंगिक सम्बन्धों द्वारा फैलने वाला रोग है। इसे वेनेरल रोग (venerael disease) भी कहते हैं। यह रोग ट्रीपोनीमा पैलिडम (Treponema pallidum) नामक जीवाणु से फैलता है। इस रोग में धीमा ज्वर रहता है तथा जनन अंगों पर लाल रंग के दाने हो जाते हैं। परिपक्व अवस्था में हृदय, मस्तिष्क, यकृत तथा अस्थियों को प्रभावित करता है। पेनिसिलिन प्रतिजैविक का उपयोग उपचार में लाभदायक होता है। 2. सूज़ाक या गोनोरिया (Gonorrhoea)-यह लैंगिक सम्बन्धों द्वारा फैलने वाला लैंगिक रोग (venerael disease) है। सुजाक नीसेरिया गोनोरिआई (Neisseria gonorrhoeae) नामक जीवाणु से फैलता है। इस संक्रमण में जनन मार्ग की श्लेष्मा प्रभावित होती है। इसमें सूजन तथा घाव हो जाते हैं। मूत्रस्ताव के समय अत्यन्त पीड़ा और जलन होती है। संक्रमण शरीर के दूसरे अंगों में भी फैल जाता है। स्त्री में बंध्यता हो जाती है। इसके प्रभाव से जोड़ों में सूजन एवं पीड़ा रहने लगती है। रोग के उपचार हेतु प्रतिजैविक औषधियों का उपयोग किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions