Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य में पेचिस रोग उत्पन्न करने वाले.परजीवी का नाम लिखिएतथा संक्षेप में इसके जीवन-चक्र का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य में पेचिस (dysentery) रोग या अमीबता (amoebiasis) एण्टअमीबा हिस्टोलिटिका (Entamoeba histolytica) नामक प्रोटोजोआ परजीवी के कारण होता है। जीवन-चक्र (Life-cycle)-यह एकपोषदीय होता है। इसकी खोज लैम्बल (Lamble, 1859) ने की थी और इसकी रोगजनकता का पता लॉश (Losch, 1875) ने लगाया। इस रोग में मल के साथ श्लेष्म तथा रक्त निकलता है। इसकी वयस्क अवस्था ट्रोफोजोआइट्स (trophozoites) कहलाती है। उससे स्त्रावित प्रोटीन पाचक एन्जाइम्स आंत्र की भित्ति को क्षति पहुंचाते हैं जिससे अल्सर (ulcers) बन जाते हैं। अल्सर के फटने से श्लेष्म एवं रक्त निकलता है। ट्रोफोजोआइट्स में द्विविभाजन के फलस्वरूप संख्या वृद्धि होती है। इनमें से कुछ भोजन संचित करके चौकेन्द्रकीय कोष्ठ (Quadrinucleate cyst) का निर्माण करते हैं। ये मल के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। ये परजीवी की संक्रामक प्रावस्था होती है। दूषित जल, भोजन, वायु आदि माध्यमों से मनुष्य के शरीर में पहुंचकर सिस्ट के नष्ट हो जाने पर चौकेन्द्रकीय अमीबा मुक्त होता है। इसे मेटासिस्टिक (metacystic amoeba) कहते हैं। द्विविभाजन के फलस्वरूप इससे 8 संतति अमीबा (amoebulae) बनते हैं। ये वृद्धि करके ट्रोफोजोआइट्स का निर्माण करते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions