Doubtnut Promotions Sticky

चिकनगुनिया पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

चिकनगुनिया (Chikungunya)-यह एक विषाणुजनित रोग है, जिसमें अस्थि सन्धियों (bone joints) में तीव्र दर्द होता है जो हफ्तों से लेकर महीनों तक चलता है। चिकनगुनिया विषाणु (CHIKV) एक अर्बोविषाणु (arbovirus) होता है जिसका जीनोम एकरज्जुकीय आर०एन०ए० होता है। यह रोग मुख्यत: उष्ण कटिबन्धीय अफ्रीका तथा एशिया में पनपता है। रोग के विषाणु ऐडीस प्रजाति (Aedes sp.) के मच्छरों द्वारा मानवों में फैलते हैं। इस रोग के विषाणु बन्दरों, पक्षियों, पशुओं और कृन्तकों में भी पाए जाते हैं। संक्रमण पश्चात् रोग को फैलने में 2 से 4 दिन का समय लगता है।
रोग के लक्षण (Symptoms of Disease) - (i) 102F तक ज्वर होना। सिरदर्द और आँखों में पीड़ा होती है। (ii) धड़ और हाथ-पैरों पर चकत्ते बन जाते हैं। (iii) शरीर के विभिन्न अस्थि जोड़ों (bone joints) में दर्द होता है। उम्र के अनुसार जोड़ों का दर्द हफ्तों से लेकर महीनों तक रह सकता है। (iv) इस रोग में रोगी दर्द से दुहरा हो जाता है। इसी कारण इस रोग का नाम चिकन गुनिया पड़ा। मकोंडे भाषा (makonde language) में चिकन गुनिया का अर्थ है-वह जो दुहरा कर दे।
रोग की रोकथाम एवं उपचार (Prevention and treatment of disease)-इस रोग का कोई प्रभावी उपचार उपलब्ध नहीं है। रोग से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका रोगवाहक मच्छरों के सम्पर्क में आने से बचना है। इसके लिए मच्छर भगाने वाली क्रीम या लोशन का उपयोग करना, पूरी बाजू के कपड़े तथा पतलून पहनना, जालीदार खिड़की और दरवाजों का प्रयोग करना आदि उपाय किए जा सकते हैं। मच्छरों को नष्ट करना सबसे प्रभावी उपाय है। इसके लिए अभी कोई प्रभावी टीका विकसित नहीं हो पाया है। क्लोरोक्वीन औषधि इस रोग में प्रभावी सिद्ध हुई है। हल्दी के प्रयोग से भी रोग में लाभ होते देखा गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions