Doubtnut Promotions Sticky

संकर पर टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सायनोबैक्टीरिया महत्त्व-
(1) उत्पादक के रूप में - ये स्वपोषी होने के कारण प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन का संश्लेषण करते है। इस प्रक्रिया में सहउत्पाद के रूप में ऑक्सीजन मुक्त होती है जो वायुमण्डल को शुद्ध करती है।
(2) भोजन के रूप में - स्पाइरुलिना प्रोटीन, विटामिन्स तथा खनिजों का अच्छा स्रोत है। पाउडर के रूप में इसका उपयोग भोजन के रूप में किया जाता है। नॉस्टॉक प्रजाति का उपयोग भोजन के रूप में चीन व जाना में किया जाता है।
(3) जलीय जन्तुओं के चारे के रूप में -मछली, मेढक, घोंघे आदि सायनोवैक्टीरिया का उपयोग चारे (भोजन) के रूप में करते हैं।
(4) खाद के रूप में - नीले हरे शैवाल (सायनोबैक्टीरिया) जैविक खाद (उर्वरक) के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। ये वायुमण्डलीय स्वतन्त्र नाइट्रोजन का नाइट्रोजन ,यौगिकों के रूप में स्थिरीकरण करते हैं, जैसे-नॉस्टॉक, टोलीपोथ्रिक्स, एनाबीना आदि।
(5) मृदा संरक्षण में -साइटोनीमा, एलोसाइरा, एनाबीना, नॉस्टॉक आदि मृदा कणों को बाँधे रखने का कार्य करते है। इस प्रकार संरक्षण में सहायक होते हैं।
(6) बन्जर भूमि - अधिक क्षारीय मृदा खेती के लिए बेकार होती है। इस पर सायनोबैक्टीरिया को उगाने से इसकी क्षारीयता कम हो जाती है। मृत सायनोबैक्टीरिया मृदा में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा में वृद्धि करके इसकी उर्वरता को बढ़ा देते हैं।
(7) शोध कार्यों में -अनेक सायनोबैक्टीरिया विभिन्न शोध कार्यों के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions