Doubtnut Promotions Sticky

प्रतिजैविक पदार्थ पर टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रतिजैविक पदार्थ ये विशिष्ट सूक्ष्म जीवों जैसे जीवाणु, कवक आदि के उपापचयी उत्पादों से प्राप्त किए जाते हैं। इनका उपयोग अन्य सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने के लिए किया जाता है। प्रथम ज्ञात प्रतिजैविक औषधि पेनिसिलिन है जिसका मुख्य उपयोग न्यूमोनिया आदि के उपचार में किया जाता है। इस औषधि को एलेक्जेण्डर फ्लेमिंग ने खोजा था। इसे पेनिसिलियम .नोटेटम नामक कवक से प्राप्त किया था। क्लोरैम्फेनिकॉल भी एक प्रभावकारी एण्टीबायोटिक औषधि है। इसका मुख्य उपयोग. टाइफॉइड ज्वर, पेचिश, खाँसी, मैनिन्जाइटिस तथा मूत्र रोगों में होता है। स्ट्रेप्टोमाइसिन का मुख्य उपयोग तपेदिक के उपचार में होता है। टेरामाइसिन का उपयोग. मियादी बुखार तथा आंत्र रोगों में किया जाता है।
सल्फा औषधियों में अनेक जीवाणुओं को नष्ट करने की क्षमता होती है। कुछ मुख्य सल्फा औषधियाँ हैं-सल्फेनिलेमाइड, सल्फाऐसीटेमाइंड, सल्फापिरिडीन, सल्फाथायोजोल, सल्फापायसजीन, सल्फागुआनिडीन, सल्फेथेलेडीन आदि। सल्फा समूह की औषधियों के आविष्कारक गेरहार्ड थे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions