Doubtnut Promotions Sticky

26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)

Text Solution
Verified by Experts

प्रस्तावना-भारतवर्ष त्योहारों के लिए प्रसिद्ध है। हमारे कुछ त्योहार देश के महापुरुषों की जन्म-तिथियों पर मनाये जाते हैं, जैसे-गाँधी जयन्ती, प्रताप जयन्ती इत्यादि। कुछ पर्व हमारे राष्ट्र की दृष्टि से बड़े महत्त्वपूर्ण हैं। इनमें 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय दृष्टि से गणतंत्र दिवस बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसी दिन भारत को गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया और हमारा संविधान लागू हुआ।
मनाने का ढंग-26 जनवरी के दिन राष्ट्रभर में एक प्रसन्नता की लहर दौड़ जाती है। इस दिन प्रातः से सायंकाल तक प्रत्येक नगर में उत्सव मनाये जाते हैं और ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिनमें देश के निवासी सामूहिक रूप से भाग लेकर आनन्द मना सकें। विद्यालयों में भी कोई न कोई ऐसा कार्यक्रम रखा जाता है जिसमें सब अध्यापक और विद्यार्थी मिलकर भाग लेते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन गाँवों और नगरों में प्रभातफेरी निकाली जाती है। राज्यों की राजधानियों में राज्यपाल राष्ट्रीय झण्डे को फहराते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में यह दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यहाँ हमारे औद्योगिक विकास, सैन्य कुशलता तथा देश की सांस्कृतिक विविधता की गौरवपूर्ण एवं मनोरम झाँकियाँ प्रस्तुत की जाती हैं। सायंकाल भी अनेक कार्यक्रम होते है
उपसंहार-यह दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि हमें अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए। हमें अनुशासन में रहकर सभ्य नागरिक की तरह आचरण करना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions