Doubtnut Promotions Sticky

मेरुरज्जु का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जिस प्रकार पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के पश्चात् बाकी जीव-जन्तुओं का उद्विकास हुआ उसी प्रकार मानव का भी विकास हुआ। मानव जीवों के वंशवृक्ष (tree of life) की सबसे उच्च शाखा पर स्थित है। स्तनियों का विकास आज से लगभग 21 करोड़ वर्ष पूर्व प्रारम्भिक जुरैसिक कल्प (early Jurassic period) में पुरातन सरीसृपों (primitive reptiles) से हुआ। स्तनी वर्ग के.प्राइमेट्स (primates) गण, जिसमें मनुष्य, आदि कपि, वानर, लोरिस, लीमर्स तथा टार्सियर्स आदि हैं, का उद्भव क्रिटेशियस कल्प (Cretaceous period) में आज से लगभग 6.5 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ।
मानव विकास
(Evolution of Man) मानव के विकास की कथा जीवाश्मों के अध्ययन पर ही आधारित है। विश्व के विभिन्न भागों से प्राप्त जीवाश्मों के आधार पर आधुनिक वैज्ञानिकों ने मानव के विकास क्रम की एक रूपरेखा तैयार की है। मानव का विकास लगभग 10 लाख वर्ष पूर्व प्लीस्टोसीन युग (Pleistocene epoch) में प्रारम्भ हुआ था।
मानव के पूर्वज
(Ancestors of Man) जीवाश्मों के अध्ययन से ज्ञात होता है कि आदि कपि (primitive apes) तथा आदि होमिनिड्स (primitive hominids) सम्भवतः एक ही वंश (stock) से अलग-अलग दिशाओं में विकसित हुए हैं।
मानव स्तनी वर्ग (class mammalia) के गण प्राइमेट्स (order primates) का सर्वोच्च सदस्य है। मानव के सबसे पहले पूर्वज वे थे जिनसे प्रथम प्राइमेट्स की उत्पत्ति हुई। ये चूहों की तरह के कीटभक्षी गज छडूंदर (elephant shrews) थे। इन गज छछंदरों से दो दिशाओं में विकास हुआ
(क) प्रोसीमियन पूर्वज (Prosimian ancestors)-इनके अन्तर्गत वृक्षाश्रयी छडूंदर (arborial shrews), लीमर्स एवं टार्सियर्स (lemurs and tarsiers) आते हैं।
(ख) मानवाकार पूर्वज (Anthropoid ancestors)—इसके अन्तर्गत प्रोसीमियन्स के अतिरिक्त शेष प्राइमेट्स जैसे बन्दर, कपि एवं मानव आते हैं। इन्हें एन्थ्रोपोइड्स (anthropoids) कहते हैं।
इयोसीन युग के पश्चात् मायोसीन युग के प्रारम्भ में कुछ ऐसे स्तनधारियों का विकास हुआ जिनसे कपि एवं मानव दोनों प्रकार की जातियों का अलग-अलग दिशा में विकास हुआ
(i). कुल पोंगिडी (Pongidae)-वृक्षों पर रहने वाले तथा चारों पैरों पर चलने वाले कपि। (ii) कुल होमोनिडी (Homonidae)-भूमि पर रहने वाले तथा दो टाँगों पर चलने वाले मानव एवं इसके पूर्वज! . मानव व कपि के सम्मिलित पूर्वज (Common Ancestors of Man and Apes) आदि कपियों तथा आदिमानव के पूर्वजों का विकास सम्भवतः समान पूर्वजों से अलग-अलग दिशाओं में हुआ। इन समान पूर्वजों से पोंगिड़ी (Pongidae) तथा होमोनिडी (Homonidae) कुल का विकास हुआ।
1.प्रोकॉन्सल (Proconsul)—इसके.जीवाश्म के अध्ययन से ज्ञात होता है कि यह कपि एवं मानव के मध्य अवतरित हुआ, क्योंकि इसका गोलाकार माथा मानव की भाँति था, किन्तु इसके लम्बे कैनाइन दाँत कपि के समान थे। इसे आदि कपि तथा मानव व कपियों का सम्मिलित पूर्वज माना गया है। इस जीवाश्म की खोज लीकी (Leakey, 1930) ने कोनिया की विक्टोरिया झाल क पास की थी। यह जीवाश्म मायोसीन युग (Miocene epoch) का है।
2. ड्रायोपिथिकस (Dryopithecus)--ये जीवाश्म भी प्रोकॉन्सल से मिलते-जुलते हैं। इसका जीवाश्म अफ्रीका से मिला। यह आदि कपि झुककर चलंता था। यह जीवाश्म मध्य मायोसीन (Miocene) युग का है। इससे मिलते-जुलते जीवाश्म भारत की शिवालिक पर्वतश्रृंखला से प्राप्त हुए थे जिन्हें शिवापिथिकस (Shivapithecus) नाम दिया गया।
अवमानव वंश
(Sub-human stock)
3. रामापिथिकस (Ramapithecus)-रामापिथिकस को मानव वंशानुक्रम का सबसे पुरातन पूर्वज मानते हैं। ये 1.3 करोड़ वर्ष पूर्व मायोसीन युग में पाए जाते थे। इसका जीवाश्म लेविस (Lewis, 1930) ने शिवालिक पर्वतश्रृंखला से प्राप्त किया था। लीकी (Leakey, 1955) ने इनके जीवाश्म चीन और अफ्रीका से प्राप्त किए। रामापिथिकस का दन्त विन्यास मानव की भाँति अर्द्धवृत्ताकार था, जबड़े छोटे, इन्साइजर तथा कैनाइन छोटे थे। इनके इन्साइजर व कैनाइन दाँत मानव के समान अन्य दाँतों के बराबर थे।
आदिम कपि मानव
(Primitive Ape Man)
4. ऑस्ट्रेलोपिथिकस (Australopithecus)—सबसे पहले सन् 1924 में दक्षिणी अफ्रीका के ट्वांग (Taung) नामक स्थान के पास एक बालक की खोपड़ी का जीवाश्म मिला। इसे रेमॉण्ड डार्ट (Raymond Dart) ने खोजा था। इसे ट्वांग बेबी (Taung baby) नाम दिया गया। इसकी कपाल गुहा का आयतन लगभग 550-600 c.c. था। यह दो पैरों से चलने वाला सर्वभक्षी था। यह.4 फुट लम्बा, 35 किग्रा भारी, लगभग सीधा चलने वाला था। इसका खोपड़ी का महारन्ध्र आगे की ओर खिसका हुआ था। इसके कैनाइन दाँत कपि से छोटे थे। यह सर्वाहारी था।
अन्तिम प्लिओसीन (Pliocene) तथा पूर्व प्लीस्टोसीन (Pleistocene) काल के सभी जीवाश्मों को वंश ऑस्ट्रेलोपिथिसाइन या कपि मानव या आदि मानव (ape man or primitive man) कहते हैं तथा यह विश्वास किया जाता है कि इनसे वंश होमो (Homo) का विकास हुआ है।
ocr_image
वंश-होमो
(Genus : Homo) प्लीस्टोसीन युग के मध्यकाल में आज से लगभग 10 लाख वर्ष पूर्व ऑस्ट्रेलोपिथिसाइन कपि मानव के स्थान पर प्रागैतिहासिक मानव विकसित हुए इन्हें होमो (Hormo) वंश में रखा गया, जैसे
5. होमो हैबिलिस (Homo habilis)—यह वास्तविक प्रारम्भिक मानव है। ये प्लीस्टोसीन (Pleistocene) युग के मध्यकालं में लगभग 8 लाख वर्ष पूर्व पाए जाते थे। इसके जीवाश्म लीकी (Leakey, 1862-1932) ने पूर्वी अफ्रीका से प्राप्त किए थे। इसकी कपाल गुहा का आयतन 680c.c. के लगभग था। ये हाथों का प्रयोग करते थे तथा सीधे चलते थे।
इसका कद लगभग 1.2-1.5 मीटर तथा भार लगभग 50 किग्रा था। यह पत्थर व हड्डियों के हथियारों का उपयोग करने वाला पहला मानव पूर्वज था।
6. होमो इरेक्टस (Homo erectus)-ये आज से लगभग 6 लाख वर्ष पूर्व प्लीस्टोसीन युग में पाए जाते थे। इस काल में अनेक जीवाश्म प्राप्त हुए जिन्हें अलग-अलग नाम दिया गया। बाद में सन् 1950 में मायर (Mayer) ने इस काल के सभी जीवाश्मों को होमो इरेक्टस (Homo erectus) नाम दिया।
जावा मानव (Java man) या होमो इरेक्टस इरेक्टस (Homo erectus erectus) या पिथेकैन्थ्रॉपस इरेक्टस (Pithecanthropus erectus) की खोज यूजीन डुबॉइस (Eugene Dubois, 1891) ने जावा में सोलो नदी (Solo river). के किनारे से की थी। ये जीवाश्म 17 लाख वर्ष पुराने हैं। इनकी लम्बाई लगभग 1.7 मीटर तथा अनुमानित भार 70 किग्रा था। निचला जबड़ा मजबूत व आगे को उभरा हुआ था। दाँत मानव जैसे थे। ये सर्वाहारी थे। इनमें नरभक्षिता (cannibalism) के भी प्रमाण मिलते हैं। इसका चेहरा प्रोग्नैथस था, कपाल गुहा का औसत आयतन 900c.c. था। ये जावा, अफ्रीका, चीन में भी पाए जाते थे। ये पत्थर के औजारों का प्रयोग करते थे, गुफाओं में रहते थे और अग्नि का प्रयोग सुरक्षा के लिए करते थे।
ocr_image
.पेकिंग मानव (Peking man) या होमो इरेक्टस पेकिनेन्सिस (Homo erectus pekinensis) या साइनेन्ड्रॉपस पेकिनेन्सिस (Sinanthropus p-hinensis) के जीवाश्म डब्ल्यू० सी० पाई (W.C. Pai, 1924) ने पेकिंग के पास से प्राप्त किए थे। इनके जीवाश्म लगभग 6 लाख वर्ष पुराने हैं। इनकी लम्बाई 1.55 से 1.65 मीटर थी, शरीर अपेक्षाकृत हल्का था। इसकी कपाल गुहा का आयतन लगभग 1075c.c. था। इनमें औजार बनाने तथा अग्नि के प्रयोग के प्रमाण भी मिले हैं।
हीडलबर्ग मानव (Heidelberg man) या होमोहीडलबर्गेन्सिस (Homo heidelbergensis) के जीवाश्म सन् 1907 में जर्मनी के हीडलबर्ग से प्राप्त हुए थे। इसके दाँत मनुष्य जैसे थे, जबड़े कपि जैसे, ठोड़ी नहीं थी। अटलान्टिक मानव (Atlantic man) या होमो इरेक्टस मौरिटैनिकस (Homo erectus mauritanicus) के जीवाश्म अल्जीरिया, मोरक्को व हंगरी से प्राप्त हुए थे। इसकी कपाल गुहा का आयतन जावा व पेकिंग मानव से कम था। अन्य लक्षण जावा व पेकिंग मानव के समान ही थे
होमो इरेक्टस अग्नि का प्रयोग करते थे व गुफा में रहते थे। ये समूहों में रहते थे तथा शिकार करने के लिए पत्थर व हड्डी के हथियारों का प्रयोग करते थे। सम्भवत: यह जाति अफ्रीका से एंशिया व यूरोप में फैल गई। अत: इस प्रकार के जीवाश्म संसार के सभी भागों में पाए जाते हैं।
आधुनिक या वास्तविक मानव
(Modern or True Man) आधुनिक मानव की जाति होमो सेपियन्स (Homo sapiens) का उद्गम लगभग 5 लाख वर्ष पूर्व अफ्रीका में हुआ तथा इसने होमो इरेक्टस का स्थान ले लिया। अफ्रीका से ये सारे संसार में फैल गए।
7. होमो सेपियन्स (Homo sapiens)—यह आधुनिक मानव है तथा इसकी तीन उपजातियाँ ज्ञात हैं
i) नियण्डरथल मानव या होमो सेपियन्स नियण्डरथेलेन्सिस (Neanderthal man or Homo sapiens neanderthalensis)-जर्मनी की नियण्डर घाटी से फूलरॉट (C. Fuhlrott, 1856) ने इसके जीवाश्म प्राप्त किए थे। यह आधुनिक मानव के समान था, किन्तु निचला जबड़ा भारी था तथा भौहें उभरी हुई थीं। छोटी ठोड़ी भी पायी जाती थी। कपाल गुहा का आयतन 1400-1450c.c. था, शिकार के लिए हथियार बनाते थे, जानवरों की खाल का प्रयोग तन ढकने के लिए करते थे, झोंपड़ी के समान आकार के घर बनाते थे, मृतकों को गाड़ते थे। मृतकों के साथ भोजन व हथियार भी गाड़ते थे और धार्मिक प्रवृत्ति के थे। इन्होंने सामाजिक जीवन भी आरम्भ कर दिया था। सम्भवतया बोलने में सक्षम थे। ये आधुनिक मानव के सीधे पूर्वज थे। ये मानव यूरोप, एशिया तथा अफ्रीका में दूर-दूर तक फैले थे। यह जाति आज से 1.5 लाख वर्ष पूर्व उत्पन्न हुई थी तथा 35,000 वर्ष पूर्व विलुप्त हो गई। इनमें खेती और पशुपालन के प्रमाण नहीं पाए जाते।
ocr_image
(ii) क्रोमैगनॉन मानव या होमो सेपियन्स फॉसिलिस (Cromagnon man or Homo sapiens fossilis)-इनके जीवाश्म फ्रांस के क्रोमैगनॉन घाटी से मैक्ग्रेगॉर (McGregor, 1868) ने प्राप्त किए थे। आज से 35,000 वर्ष से 50,000 वर्ष पूर्व इन्होंने नियण्डरथल मानव का स्थान ले लिया था। इनकी नाक एवं ठोड़ी स्पष्ट रूप से उठी हुई थी, माथा चौड़ा व ऊँचा, भौंहे उभरी तथा पतली, कपाल गुहा का आयतन 1600 c.c. था। लम्बाई लगभग 1.80 मीटर थी। ये गुफाओं में सुन्दर चित्र बनाते थे तथा सामाजिक जीवन व्यतीत करते थे। ये पत्थर व हाथी दाँत के भाले, धनुष बाण बनाते थे तथा हाथी दाँत व हड्डियों के आभूषण पहनते थे। परिवार बनाकर गुफाओं में रहते थे। ये भोजन को पकाकर खाते थे। क्रोमैगनॉन मानव वर्तमान मानव के सबसे निकट और प्रत्यक्ष पूर्वज माने जाते हैं, ये लगभग 10,000 वर्ष पूर्व विलुप्त हो गए।
ocr_image
(iii) आधुनिक मानव या होमो सैपियन्स सैपियन्स (Modern man or Homo sapiens sapiens)-आज से लगभग 10,000 वर्ष पूर्व आखिरी हिम युग (glacial period) के पश्चात् आधुनिक मानव का विकास क्रोमैगनॉन मानव से हुआ। क्रोमैगनॉन के बाद का उद्विकास मुख्यतः सांस्कृतिक विकास का काल है। इनका माथा चौड़ा, चेहरा सुन्दर व सीधा तथा ठोड़ी स्पष्ट रूप से उभरी होती है। कपाल गुहा का आयतन 1450 c.c. है। ये कृषि तथा पशुपालन करते हैं। इसके पश्चात् मानव सभ्यता का विकास हुआ है मानव के सांस्कृतिक विकास को तीन कालों में बाँटा गया है
(क) पूर्व पाषाण काल या पैलिओलिथिक काल (Palaeolithic period)-इस युग में पत्थर व हड्डियों के हथियारों का प्रयोग किया जाता था। .
(ख) मध्य पाषाण काल या मीसोलिथिक काल (Mesolithic period)-जन्तुओं को पालतू बनाने का युग है। मानव ने पढ़ना तथा लिखना सीखा। कृषि प्रारम्भ की।(ग) नवपाषाण काल या निओलिथिक काल (Neolithic period)-खेती तथा ज्ञान का युग है। इस काल को फिर दो युगों में बाँटा गया है-ताँबा युग (bronze age) तथा लौह युग (iron age)। लौह युग आज का युग है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions