Doubtnut Promotions Sticky

लैमार्कवाद का सविस्तार वर्णन कीजिए। लैमार्कवाद की आलोचनाओं पर प्रकाश डालिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

लैमार्कवाद अथवा अंगों के उपयोग एवं अनुपयोग का सिद्धान्त (Lamarckism or Theory of Use and Disuse of Organs)–
लैमार्कवाद की आलोचना (Criticism of Lamarckism) सन् 1809 में लैमार्कवाद के प्रकाशित होने के बाद अनेक वैज्ञानिकों ने इसकी आलोचना की। वीजमान (Weismann, 1886) ने चूहों पर अनुसन्धान किया। वीजमान चूहों की पूँछ को निरन्तर 80 पीढ़ियों तक काटते रहे, लेकिन चूहों की पूँछ की लम्बाई कम नहीं हुई। लैमार्क के अनुसार इतनी पीढ़ियों के बाद पूँछ को गायब हो जाना चाहिए था।
इसी प्रकार लोहार के हाथ की पेशियाँ बराबर लोहे को पीटते रहने से मजबूत हो जाती हैं, किन्तु यह लक्षण उसकी सन्तानों में नहीं आ पाता, इससे यह सिद्ध होता है कि वातावरण के प्रभाव से शरीर में उत्पन्न हुए उपार्जित लक्षण वंशागत नहीं होते। केवल वे ही लक्षण वंशागत होते हैं जो जननिक कोशिकाओं को प्रभावित करते हैं। वीजमान ने जननद्रव्य की निरन्तरता का सिद्धान्त प्रस्तुत किया। इसके अनुसार जननद्रव्य (युग्मक) में होने वाले परिवर्तन वंशागत होते हैं। कायिकद्रव्य मृत्यु के समय नष्ट हो जाता है।
नव-लैमार्कवाद (Neo-Lamarckism) मुलर (Muller) तथा अन्य वैज्ञानिकों ने बताया कि अनेक भौतिक व रासायनिक कारक जैसे एक्स-रे (X-rays), कॉस्मिक-रे (cosmic rays), परमाणु विकिरण (atomic: radiations) आदि के कारण युग्मक कोशिकाओं की जीन्स (genes) में परिवर्तन आ सकते हैं जो सन्तान में पहुँचकर विभिन्नता उत्पन्न करते हैं। इन्हीं विभिन्नताओं के सन्तान में वंशामत होने के कारण नई जातियाँ उत्पन्न होती हैं।
लैमार्कवाद तथा डार्विनवाद में अन्तर (Differences between Lamarckism and Darwinism)
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions