Doubtnut Promotions Sticky

कोयले और पेट्रोलियम का निर्माण कैसे हुआ था?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पृथ्वी की आयु लगभग 4.6 अरब वर्ष (460 करोड़ वर्ष) मानी जाती है। अति प्रारम्भिक अवस्था में पृथ्वी एक ज्वलित वाष्प पुंज के रूप में थी। इसमें सभी तत्त्व परमाणु के रूप में उपस्थित थे। आदि पृथ्वी का तापमान लगभग 50006000C था। धीरे-धीरे पृथ्वी का ताप कम होने से भारी परमाणु जैसे ताँबा,,निकिल, लौह आदि पृथ्वी के केन्द्र में एकत्र हो गए जिससे पृथ्वी का केन्द्रीय भाग (core) बना है। ऐलुमिनियम, सिलिकन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, सल्फर आदि ने केन्द्रीय भाग का आवरण (shell of the core) या स्थलमण्डल बनाया। हल्के परमाणुओं जैसे ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, कार्बन आदि ने आदिवायुमण्डल (primitive atmosphere) का निर्माण किया। आदि वायुमण्डल स्वतन्त्र ऑक्सीजन परमाणुओं के न रहने के कारण अपचायक (reducing) था। इसमें हाइड्रोजन सर्वाधिक क्रियाशील थी। इसने विभिन्न तत्त्वों से क्रिया करके जल (H2O), मेथेन (CH4), अमोनिया (NH3) तथा हाइड्रोजन सायनाइड (HCN) का निर्माण किया। जल के संघनित होकर वर्षा के रूप में पृथ्वी पर बरसने के कारण पृथ्वी का ताप निरन्तर कम होता रहा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions