Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिक साम्यता क्या है? इसे कौन-कौन से घटक प्रभावित करते हैं? स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी जीव में गुणसूत्रों पर ऐलील (युग्मविकल्पी) आवृत्तियाँ और उनके लोकस (locus) सुस्थिर होते हैं, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक निरन्तर स्थानान्तरित होते रहते हैं। जीन कोश (gene pool) सदा अपरिवर्तनीय रहता है, इसे आनुवंशिक . साम्यता (genetic equilibrium) कहते हैं। सभी ऐलील आवृत्तियाँ 1 होती हैं तथा व्यष्टिगत आवृत्तियों को पी, क्यू (P,Q) आदि कहा जा सकता है। द्विगुणित में.P तथा ऐलील A तथा ऐलील a.की आवृत्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक जीव संख्या में AA की आवृत्ति साधारणतया P2 होती है। ठीक इसी प्रकार. aa की आवृत्ति Q2 होती है और Aa की 2 PQ होती है। अत: P2+2PQ+Q2=1 हुआ। यह (P+Q)2 की द्विपदी अभिव्यक्ति (binomial expression) है। जब यह मापी गई आवृत्ति अपेक्षित मान (expected yalues) से भिन्न होती है, यह भिन्नता विकासीय परिवर्तन की व्यापकता का संकेत देती है। आनुवंशिक साम्यता (genetic equilibrium) या हार्डी-बीनबर्ग साम्यता (Hardy Weinberg equilibrium) में विभिन्नता जैसे कि एक जीव संख्या में ऐलील की आवृत्ति में परिवर्तन के परिणामस्वरूप विकास होता है। इसे निम्नलिखित पाँच घटक प्रभावित करते हैं (1) जीन पलायन या प्रवाह (gene migration or flow) (2) आनुवंशिक विचलन (genetic drift) (3) उत्परिवर्तन (mutation) (4) आनुवंशिक पुनर्संयोजन (genetic recombination) , (5) प्राकृतिक चयन (natural selection) ‘जब आबादी का स्थान पस्विर्तन (nigration of a section of population) होता है तो जीन आवृत्तियाँ (gene frequencies) भी बदल जाती हैं। यह मौलिक तथा नई जीव .आबादी दोनों में होता है। नई आबादी (समष्टि) में नई जीन्स (ऐलील) जुड़ जाती हैं और पुरानी में से ये घट जाती हैं। यदि यह जीन स्थानान्तरण बार-बार होता है तो जीन प्रवाह (gene flow) सम्भव हो जाता है। यदि यह स्थानान्तरण अचानक या संयोगवश होता है तो इसे आनुवंशिक अपवाह (genetic drift) कहते हैं। कभी-कभी ऐलील आवृत्ति का यह परिवर्तन नई समष्टि में इतना भिन्न हो जाता है कि यह समष्टि नई प्रजाति (species) के रूप में स्थापित हो जाती है। प्राकृतिक वरण समष्टियों को स्थायित्व प्रदान करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions