Doubtnut Promotions Sticky

क्लोरोफिल के अतिरिक्त शैवालों के क्लोरोप्लास्ट में अन्य वर्णक भी पाए जाते हैं। नील-हरित शैवाल,लाल शैवाल व भूरे शैवालों में ऐसे कौन-से वर्णक पाए जाते हैं जो उनके विशिष्ट रंगों हेतु उत्तरदायी होते हैं?

Text Solution
Verified by Experts

सभी शैवालों में क्लोरोफिल के साथ-साथ अन्य वर्णक भी पाए जाते हैं जिन्हें सहायक वर्णक (accessory pigments) कहा जाता है। नील-हरित, लाल व भूरे शैवालों में निम्न वर्णक पाए जाते हैं जो उन्हें उनका विशिष्ट रंग प्रदान करते हैं।
नील-हरित शैवाल (Blue-green Algae or Cyanobacteria)-नील-हरित, शैवालों में क्लोरोफिल a के अतिरिक्त फाइकोबिलिन्स, फाइकोसायनिन व फाइकोइरिथ्रिन पाए जाते हैं। फाइकोसायनिन नीले रंग का वर्णक है। इन शैवालों का हरा-नीला रंग क्लोरोफिल तथा फाइकोसायनिन के कारण होता है।
लाल शैवाल (Red Algae)-लाल, शैवालों में क्लोरोफिल का हरा रंग अधिक मात्रा में पाए जाने वाले फाइकोइरिथ्रिन के - कारण दब जाता है। फाइकोइरिथ्रिन लाल रंग का होता है। अतः यह लाल दिखाई पड़ती है। (क्लोरोफिल a, फाइकोइरिथ्रिन + फाइकोसायनिन)
भूरे शैवाल (Brown Algae)-क्लोरोफिलः के अतिरिक्त-विशिष्ट फ्यूकोजैन्थिन व कैरोटिनॉइड इन्हें भूरा रंग प्रदान करते हैं। फ्यूकोजैन्थिन क्लोरोफिल के हरे रंग को छिपा देता है। .
- (क्लोरोफ़िल a, कैरोटिनाइड, फ्यूकोजैन्थिन)।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions