Doubtnut Promotions Sticky

जीवन के तीन डोमेन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

जे०के० व्हिटेकर (J.K. Whittaker, 1969) ने कोशिकीय संरचना के आधार पर सजीव जीवधारियों को दो मुख्य , समहों-प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं (prokaryotic cells) तथा यूकैरियोटिक कोशिकाओं (eukaryotic cells) में । विभाजित किया। व्हिटेकर ने सभी प्रोकैरियोटिक जीवधारियों को जगत मोनेरा (monera) में और समस्त एककोशिकीय सुकेन्द्रकीय जीवधारियों को जगत प्रोटिस्टा (protista) में रखा। यह वर्गीकरण कोशिकाओं के सूक्ष्मदर्शीय अध्ययन पर आधारित था। विभिन्न जैव रासायनिक तकनीकों तथा नए अतिविकसित सूक्ष्मदीयों द्वारा अध्ययन करने पर ज्ञात हुआ कि कुछ प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ मोनेरा जगत के सदस्यों के कोशिकीय संगठन से भिन्न प्रकार की हैं। ये कोशिका भित्ति के संगठन, राइबोसोमल RNA (r-RNA) में न्यूक्लियोटाइड्स के क्रम, प्रतिजैविकों के प्रति संवेदनशीलता आदि लक्षणों में भिन्न होते हैं। इसी आधार पर 1978 में कार्ल वूज (Carl Woese), जी० ई० फॉक्स (G.E. Fox) आदि वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया कि कोशिकाएँ तीन प्रकार की होती हैं
(i) आर्किया (Archaea)
(ii) यूबैक्टीरिया (Eubacteria)
(iii) यूकैरिया (Eukarya)
अतः अध्ययन की सुविधा हेतु जीवित कोशिकाओं को तीन डोमेन (domain) में बाँटा गया। आर्किया तथा यूबैक्टीरिया दोनों ही प्रोकैरियोटी जीवों के समूह हैं। डोमेन श्रेणीबद्धता में जगत से ऊपर आते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions