Doubtnut Promotions Sticky

न्यूक्लियोटाइड्स के कार्य लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

न्यूक्लियोटाइड्स के कार्य
(Functions of Nucleotides)
1. न्यूक्लिक अम्लों का निर्माण (Formation of Nucleic acids)-न्यूक्लियोटाइड्स के बहुलकीकरण से न्यूक्लिक अम्ल D.N.A. तथा R.N.A. बनते हैं। D.N.A. आनुवंशिक पदार्थ है। R.N.A, एन्जाइम्स का निर्माण करके जैविक क्रियाओं का नियमन करता है।
2. ऊर्जा वाहक का निर्माण (Formation of Energy carrier)-फॉस्फेट अणुओं के साथ मिलकर ऊर्जा वाहक ADP, ATP, GTP आदि बनाते हैं।
3. सह-एन्जाइम का निर्माण (Formation of Co-enzymes)-न्यूक्लियोटाइड्स अन्य अणुओं के साथ मिलकर NAD, NADP, FMN, FAD आदि सह-एन्जाइम (co-enzymes) बनाते हैं। ये श्वसन एवं प्रकाश संश्लेषण क्रिया में भाग लेते हैं।
4. नियामक रसायन (Regulatory chemicals)-AMP विभिन्न कोशिकीय प्रकार्यों में नियामक रसायनों का कार्य करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions