Doubtnut Promotions Sticky

जीन तथा प्रोटीन में क्या. सम्बन्ध है? स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीन D.N.A. का एक भाग है, जो आनुवंशिक लक्षणों के लिए उत्तरदायी है। जीन प्रोटीन संश्लेषण द्वारा आनुवंशिक लक्षणों को नियन्त्रित करते हैं। किसी भी प्रोटीन का स्वरूप उसमें उपस्थित ऐमीनो अम्लों की संख्या व क्रम पर निर्भर करता है। प्रोटीन की पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला में ऐमीनो अम्लों का क्रम संदेशवाहक R.N.A. (m-R.N.A.) पर उपस्थित आनुवंशिक कोडॉन (genetic codon) पर निर्भर करता है। संदेशवाहक R.N.A. के कूट D.N.A. पर उपस्थित क्षारक क्रमों के अनुसार व्यवस्थित रहते हैं। अत: किस प्रोटीन का निर्माण होना है, यह D.N.A. निर्धारित करता है। - आनुवंशिक लक्षणों के प्रकटन के लिए प्रोटीन ही उत्तरदायी है। जैसे त्वचा का रंग मेलेनिन रंगा (melanin pigment) के कारण होता है जो प्रोटीन है। शरीर की उपापचयी क्रियाएँ एन्जाइम्स की उपस्थिति में होती हैं। एन्जाइम प्रोटीन हैं। उपापचयी क्रियाओं की किसी भी श्रृंखला में एक एन्जाइम बदल जाने से विभिन्न आनुवंशिक रोग हो सकते हैं, जैसे---फिनाइलकीटोन्यूरिया (phenylketonurea), रंजकहीनता (albinism) आदि। अत: हम कह सकते हैं कि जीन व प्रोटीन में गहरा सम्बन्ध है तथा जीन अपने आप को प्रोटीन के रूप में प्रकट (express) करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions