Doubtnut Promotions Sticky

प्रोटीन संश्लेषण में आर० एन० ए० का क्या योगदान है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रोटीन संश्लेषण में आर० एन० ए० योगदान
(Contribution of R.N.A. in Protein Synthesis)
प्रोटीन संश्लेषण D.N.A. के नियन्त्रण में R.N.A. द्वारा होता है। कोशिका में तीन प्रकार के R.N.A. अणु पाए जाते हैं और तीनों का प्रोटीन संश्लेषण में अपना विशिष्ट कार्य होता है।
1. संदेशवाहक आर० एन०ए० (m-R.N.A.) पर आनुवंशिक कूट उपस्थित होते हैं। ये कोडॉन (codon) D.N.A. अणु के टेम्पलेट के अनुसार व्यवस्थित रहते हैं। कूट का विशिष्ट-क्रम ही प्रोटीन विशिष्टता के लिए जिम्मेदार होता है।
2.स्थानान्तरण आर० एन०ए० (-R.N.A.) अणु पर प्रतिकूट (anticodon) उपस्थित होते हैं तथा प्रत्येक ऐमीनो अम्ल के लिए विशिष्ट t-R.N.A. होता है। t-R.N.A. ऐमीनो अम्लों को राइबोसोम्स तक लाते हैं तथा ऐमीनो अम्ल m-R.N.A. पर उपस्थित कूटों के अनुसार व्यवस्थित होते जाते हैं। ..
3. राइबोसोमल आर० एन० ए० (r-R.N.A.) राइबोसोम्स के निर्माण में भाग लेता है। राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण के स्थान हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions