Doubtnut Promotions Sticky

वर्गीकरण का क्या महत्त्व है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

द्विनाम पद्धति (Binomial-Nomenclature) सामान्य नाम की कमियों को.दूर करने के लिए सभी ज्ञात जीवधारियों को एक सर्वमान्य वैज्ञानिक नाम (scientific name) दिया जाता है। विश्व के प्रत्येक भाग में प्रत्येक जीव का सिर्फ एक ही वैज्ञानिक नाम होता है। यह उसी प्रकार है जैसे किसी तत्व का एक ही रासायनिक नाम व प्रतीक होता है। प्रत्येक वैज्ञानिक नाम में दो पद होते हैं, इसी कारण इसे द्विपद या द्विनाम पद्धति कहा जाता है। इसका प्रतिपादन कैरोलस लीनियस (Carolus Linnaeus) ने किया था।
वैज्ञानिक नामकरण हेतु निम्न नियमों का पालन किया जाता है-
(i) प्रत्येक जीव का वैज्ञानिक नाम दो शब्दों से मिलकर बना होता है। पहला शब्द वंश का नाम (generic name) तथा दूसरा शब्द जाति नाम (specific name) को दर्शाता है। (वैज्ञानिक नाम में वर्गीकरण के पदानुक्रम में से केवल वंश व प्रजाति को प्रदर्शित करते हैं।)
(ii) वंश का नाम अंग्रेजी के बड़े अक्षर (capital letter) से प्रारम्भ किया जाता है।
(iii) प्रजाति का नाम अंग्रेजी के छोटे अक्षर (small letter) से प्रारम्भ होता है।
(iv) छपे हुए रूप में वैज्ञानिक नाम इटैलिक से (अर्थात् तिरछे) लिखे जाते हैं। सभी नाम लैटिन में होते हैं या लैटिनीकृता) (v) हाथ से लिखने पर इन्हें अलग-अलग रेखांकित (underline) कर दिया जाता है।
उदाहरण-मेढक का सही वैज्ञानिक नाम राना टिग्रीना (Rana tigrina) है। इसे निम्न रूपों में लिखना सही नहीं माना जाएगा rana tigrina, rana Tigrina, Rana Tigrina वर्गीकरण के महत्त्व के लिए NCERT अभ्यास प्रश्न 1 का उत्तर देखिए। जन्तु का वैज्ञानिक नाम-बाघ-पैन्थेरा टिग्रिस (Panthera tigris)

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions