Doubtnut Promotions Sticky

जीवों के स्थानीय नाम क्यों पर्याप्त नहीं हैं? वैज्ञानिक नामों के क्या लाभ हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सामान्य अथवा स्थानीय नाम की निम्न कमियाँ हो सकती हैं-
(i) किसी दूसरे क्षेत्र या दूसरी भाषा के व्यक्ति के लिए इन नामों की कोई सार्थकता नहीं होती। वह स्थानीय नाम से कुछ भी अर्थ नहीं निकाल सकते हैं।
(ii) कभी-कभी एक ही नाम का.प्रयोग एक से अधिक जीवों के लिए किया जाता है, जैसे छोटी चिड़िया शब्द का प्रयोग अनेक प्रकार की छोटी चिड़ियाओं हेतु किया जाता है।
(iii) कुछ छोटे व कम उपयोगी, कम दिखने वाले जीवों का कोई सामान्य नाम नहीं होता।
(iv) कुछ सामान्य नाम भ्रामक होते हैं। जैसे झींगा मछली व सिल्वर फिश आर्थोपोड जन्तु हैं मछली नहीं, समद्री घोड़ा एक मछली है स्तनधारी नहीं आदि।
(v) एक ही जीव को एक ही देश में अनेक नामों से जाना जाता है जैसे प्याज हिन्दी में प्याज, कन्नड़ में इरूली, तमिल में बेंगायम व असमिया में प्याम्जा कहलाती है। वैज्ञानिक नामों के लाभ (Advantages of scientific names)
(i) वैज्ञानिक नाम सार्वत्रिक (universal) होते हैं। विश्व के प्रत्येक देश और प्रत्येक भाषा में किसी भी एक जीव का नाम समान होगा जैसे चावल को ओराइजा सेटाइवा (Oryza sativa) कहा जाता है। भारत हो या रूस, अफ्रीका हो या ऑस्ट्रेलिया, पेरु. हो या नार्वे सभी स्थानों पर चावल को इसी वैज्ञानिक नाम द्वारा जाना जाएगा।
(ii) दो जीवों का नाम समान नहीं होता।
(iii) नाम से जीव के कुछ लक्षणों की जानकारी हो सकती है जैसे मैंगीफेरा इंडिका (Mangiferaindica) से ज्ञात होता है कि यह भारत में मूल रूप से पाया जाता है।
(iv) इंस पद्धति के अनुसार नएं जीवों का नामकरण किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions