Doubtnut Promotions Sticky

संक्रामक रोगों के उपचार के उपाय लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बैक्टीरिया में कोशिकीय संरचना होती है तथा अपने जैवरासायनिक पथ होते हैं। अत: ऐसी औषधि का प्रयोग किया जा सकता है, जो हमारे शरीर को प्रभावित किए बिना ही बैक्टीरिया के जैव रासायनिक पथ को रोक दें। अधिकांश एण्टीबायोटिक्स इसी प्रकार की औषधियाँ हैं। यह चयनित रूप से (selectively) बैक्टीरिया को समाप्त कर देती हैं, लेकिन शरीर की जैवरासायनिक प्रक्रियाओं को प्रभावित नहीं करतीं।
यह ध्यान देने योग्य तथ्य है कि एण्टीबायोटिक्स केवल बैक्टीरिया को समाप्त करती हैं, वाइरस पर इनका प्रभाव नहीं होता। वाइरस कोशिकाविहीन होते हैं। कोशिकीय और जैवरासायनिक तन्त्र की अनुपस्थिति में यह पोषक कोशिका (मनुष्य की कोशिका) की कोशिकीय मशीनरी का प्रयोग करते हैं। अत: वाइरस के ऐसे पथ नहीं होते जिन्हें लक्ष्य बनाया जा सके, इसीलिए एण्टीवाइरल औषधियों का बनाना कठिन है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions