Doubtnut Promotions Sticky

भ्रूणोद्भव पर टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

भ्रूणोद्भव (Embryogenesis)-युग्मनज (zygote) से भ्रूण (embryo) बनने की प्रक्रिया को भ्रूणोद्भव (embryogenesis) कहते हैं। युग्मनज में समसूत्री कोशिका विभाजन तथा कोशिका विभेदीकरण होता है। कोशिकाएँ विशिष्टीकृत ऊतकों एवं अंगों का निर्माण करती हैं, इसके फलस्वरूप जीवधारी का निर्माण होता है। प्राणियों को भ्रूणोद्भव के आधार पर दो समूहों में बाँट लेते हैं-(i) अण्डप्रजक (oviparous). तथा (ii) सजीवप्रजक (viviparous)| अण्डप्रज़क प्राणियों, जैसे—मत्स्य, उभयचर, सरीसृप तथा पक्षी आदि वर्ग के प्राणियों में, भ्रूणोद्भव की क्रिया अण्डों में पूर्ण होती है। सजीवग्रजक प्राणियों, जैसे—स्तनधारियों में, भ्रूण विकास (embryogenesis) मादा प्राणी के शरीर में होता है और ये प्रसव द्वारा शिशु को जन्म देते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions