Doubtnut Promotions Sticky

ऊतक संवर्धन पर टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पूर्णशक्तता (Totipotency)-कोशिका के सम्पूर्ण जीव में विकसित होने की क्षमता को पूर्णशक्तता कहते हैं।
पादप ऊतक संवर्धन (Plant Tissue culture)-यह पादप फसलों में प्रयोग की जाने वाली एक नई तकनीक है। ऊतक संवर्धन पादप ऊतक, अंग अथवा सम्पूर्ण पौधे की वृद्धि किसी संवर्धन माध्यम जैसे परखनली, फ्लास्क अथवा पेट्री डिश आदि में करने की तकनीक है। यह वास्तव में पूर्णशक्तता के सिद्धान्त पर आधारित है। इस तकनीक को विकसित करने का श्रेय जी० हेबरलैण्ड (G. Haberlandt, 1902) को दिया जाता है। इस तकनीक द्वारा बहुत बड़े स्तर पर एकल कोशिकाओं एवं ऊतकों से सम्पूर्ण पौधे तैयार किए जाते हैं। ऊतक संवर्धन तकनीक पारजीनी अथवा ट्रांसजेनिक पौधों (transgenicplants) के उत्पादन में भी उपयोगी है।
इस तकनीक के प्रमुख चरण (steps) निम्नलिखित हैं-
(i) कतॊतक का चयन (Selection of explant)-पौधे का वह भाग (कत्तॊतक-explant) जिसका उपयोग संवर्धन (culture) को प्रारम्भ करने के लिए किया जाता हैं, का चयन करना है।
(ii) निर्जर्मीकरण (Sterilization)---प्रयोग प्रारम्भ करने से पूर्व कौतक, संवर्धन में प्रयुक्त उपकरण एवं माध्यम का निर्जीकरण रोगाणुनाशी रसायनों द्वारा किया जाता है।
(iii) संवर्धन माध्यम (Culture medium)-इसका चयन पादप सामग्री पर निर्भर करता है। इसमें कुछ वृद्धि नियन्त्रक हॉर्मोन्स जैसे 2, 4 D, सायटोकाइनिन आदि मिलाए जाते हैं।
(iv) संरोपण (Inoculation)-निर्जर्मित कत्तॊतक को संवर्धन माध्यम में स्थानान्तरित करने की प्रक्रिया संरोपण कहलाती है। इसे अजर्म कक्ष में 18-25°C ताप पर रखते हैं। ऊतक से पादपकों (plantlets) के विभेदन के लिए प्रकाश आवश्यक होता है। समय-समय पर ऊतक का स्थानान्तरण नए संवर्धन माध्यमयुक्त फ्लास्क में करते रहते हैं।
इस तकनीक से प्राप्त पादपकों को ग्रीन हाउंस अथवा खेतों में स्थानान्तरित किया जाता है जिससे इनका दशानुकूलन (acclimitization) हो सके।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions