Doubtnut Promotions Sticky

शुक्रजनक नलिका की संरचना का वर्णन करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

शुक्रजनक नलिका (Seminiferous tubules)-~-वृषण का निर्माण अनेक पालियों से होता है जिनमें से प्रत्येक में एक से तीन शुक्रजनक नलिकाएँ (seminiferous tubules) पायी जाती हैं। शुक्रजनक नलिकाओं के बाहर संयोजी ऊतक में स्थान-स्थान पर अन्तराली कोशिकाओं (interstitial cells) के समूह स्थित होते हैं। इन्हें लेडिग कोशिकाएँ (Leydig.s cells) भी कहते हैं। इनसे स्रावित नर हॉर्मोन्स (testosterone) के कारण द्वितीयक लैंगिक लक्षण विकसित होते हैं।
प्रत्येक शुक्रजनक नलिका पतली एवं कुण्डलित होती है। इसकी भीतरी पर्त को जनन एपिथीलियम (germinal epithelium) कहते हैं। जनन एपिथीलियम का निर्माण मुख्य रूप से जनन कोशिकाओं (germ cells) से होता है, इनके मध्य स्थान-स्थान पर सर्टोली कोशिकाएँ (Sertoli cells or nurse cells) पायी जाती हैं। जनन कोशिकाओं से शुक्रजनन द्वारा शुक्राणुओं का निर्माण होता है। शुक्राणु सटोली कोशिकाओं से पोषक पदार्थ एवं ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions