Doubtnut Promotions Sticky

शुक्रजनन क्या है? संक्ष शुक्रजनन की प्रक्रिया का वर्णन करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

शुक्रजनन (Spermatogenesis)- वृषण में शुक्राणुओं का निर्माण शुक्रजनन द्वारा होता है। शुक्राणुओं का निर्माण किशोरावस्था के समय प्रारम्भ हो जाता है। यह प्रक्रिया लैंगिक हॉर्मोन्स (GnRH, LH, FSH तथा एन्ड्रोजन्स) द्वारा प्रभावित होती है। शुक्रजनन प्रक्रिया को निम्नलिखित तीन चरणों में बाँटा जा सकता है: -
(क) गुणन प्रावस्था (Multiplication phase)-शुक्रजनक नलिकाओं की जनन एपिथीलियम की.कोशिकाओं में समसूत्री विभाजन द्वारा शुक्राणुजन कोशिका (spermatogonia) का निर्माण होता है। ये कोशिकाएँ द्विगुणित होती हैं।
(ख) वृद्धि प्रावस्था (Growth phase)- शुक्राणुजन कोशिकाओं में पोषक पदार्थों के संचित होने से कोशिकाओं के आकार में वृद्धि होती है। इन कोशिकाओं को प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट्स (primary spermatocytes) कहते हैं।
(ग) परिपक्वन प्रावस्था (Maturationphase) प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट्स में अर्द्धसूत्री विभाजन (meiotic division) होता है। अर्द्धसूत्री प्रथम विभाजन के फलस्वरूप द्वितीयक स्पर्मेटोसाइट्स .(secondary spermatocytes) या द्वितीयक शुक्राणु कोशिकाएँ बनती हैं। ये अगुणित होती हैं। द्वितीयक स्पमेंटोसाइट्स द्वितीय अर्द्धसूत्री विभाजन के फलस्वरूप अगुणित शुक्राणु पूर्व कोशिकां या स्पर्मेटिड्स (spermatids) बनाती हैं। इस प्रकार एक प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट से चार स्पर्मेटिड्स बनते हैं।
ocr_image
शुक्रकायान्तरण या शुक्राणुजनन (spermiogenesis) द्वारा अचल (non-motile) स्पर्मेटिड से चल (motile) शुक्राणु बनता है! चल शुक्राणु सोंली कोशिकाओं में अन्तःस्थापित हो जाते हैं। समय-समय पर शुक्राणु मुक्त होकर शुक्रवाहिनी में पहुँचते रहते हैं। शुक्राणुओं का सर्टोली कोशिकाओं से शुक्रजनन नलिका की गुहा में मुक्त होना स्पर्मिएशन (spérmiation) कहलाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions