Doubtnut Promotions Sticky

किसी वस्तु की विराम अवस्था तथा गति की अवस्था सापेक्ष हैं" इस कथन को उदाहरण की सहायता से स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हमारे अनेक दैनिक प्रेक्षणों से हमें ज्ञात होता है कि कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु (सन्दर्भ बिन्दु) के सापेक्ष विरामावस्था में हो सकती है और उसी समय किसी दूसरी वस्तु (सन्दर्भ बिन्दु) के सापेक्ष गति की अवस्था में हो सकती है। उदाहरण के लिए, गति करती हुई बस में बैठा एक यात्री उसी बस में बैठे किसी दूसरे यात्री के सापेक्ष विरामावस्था में है जबकि ठीक इसी समय बस में बैठे ये दोनों यात्री, सड़क के किनारे खड़े किसी व्यक्ति के सापेक्ष गति की अवस्था में हैं। गतिमान बस में बैठे यात्री को सड़क के किनारे लगे पेड़-पौधे पीछे की ओर गति करते प्रतीत होते हैं जबकि सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को ये पेड़-पौधे विराम अवस्था में प्रतीत होते हैं। अतः स्पष्ट है कि “किसी वस्तु की विराम अवस्था तथा गति की अवस्था सापेक्ष हैं।"

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions