Doubtnut Promotions Sticky

एकसमान वत्तीय गति से आप क्या समझते हैं? उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

जब कोई कण एकसमान चाल से किसी वृत्तीय पथ पर गति करता है तो उसकी गति एकसमान वृत्तीय गति कहलाती है। जैसे-यदि किसी पत्थर को रस्सी से बांधकर क्षैतिज वृत्त में घुमाएँ तो पत्थर की, गति एकसमान वृत्तीय गति होगी। एकसमान वृत्तीय गति में कण की चाल नियत रहती है लेकिन कण का वेग निरन्तर बदलता रहता है, वृत्तीय पथ पर स्थित किसी बिन्दु पर कण के वेग की दिशा, उस बिन्दु पर स्पर्श रेखा के अनुदिश होती है। अत: वृत्तीय गति में कण की चाल नियत होते हुए भी वेग निरन्तर बदलता रहता है जिससे यह स्पष्ट होता है एकसमान वृत्तीय गति एक त्वरित गति है तथा कण के त्वरण की दिशा केन्द्र की ओर होती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions