Doubtnut Promotions Sticky

500 मीटर ऊँची किसी मीनार की चोटी से एक पत्थर मीनार के आधार पर स्थित एक पानी के तालाब में गिराया जाता है। पानी में इसके गिरने की ध्वनि चोटी पर कब सुनाई देगी?
(g=10 /2 तथा ध्वनि की चाल = 340 मीटर/सेकण्ड)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

Step 1 सर्वप्रथम, प्रश्न में दी गई राशियों के मान तथा पूछी गई राशि के बारे में सावधानीपूर्वक अवलोकन करते हैं। प्रश्न में हमें दी गई दूरी पर ध्वनि के पहुंचने का समय ज्ञात करना है।
दिया है : मीनार की ऊँचाई (h)-500 मीटर, u=0,g= 10 /2
माना पत्थर को मीनार से तालाब तक पहुँचने में t1 समय लगता है, तब गति की द्वितीय समीकरण से
h=ut+12gt21
h=500 मीटर u=0, g=10 /2
500 मीटर =0+12×10 /2×t21
t21=2×500 10/2=100 2
t1=(100 2)=10 सेकण्ड
Step 2 अब हमें ध्वनि के द्वारा मीनार की चोटी तक पहुँचने में लगा समय ज्ञात करना है। जब पत्थर जल से टकराएगा तो ध्वनि उत्पन्न होगी। यह ध्वनि h दूरी तय करके मीनार की चोटी तक पहुंचेगी। माना ध्वनि को जल से मीनार की चोटी तक पहुँचने में लगा समय , t2 तब
चाल (v) = (h) (t2) या समय (t2)= (h) (v)
t2=hv=500 340 /=1.47 सेकण्ड
Steps पत्थर की ध्वनि को चोटी तक पहुँचने में लगा समय उपर्युक्त दोनों पदों में प्राप्त t1 तथा t2 के मान जोड़ने पर प्राप्त हो जाएगा।
ध्वनि को चोटी तक पहुँचने में लगा समय =t1+t2=10+1.47=11.47 सेकण्ड
अत: पानी में पत्थर गिरने की ध्वनि चोटी पर 11.47 सेकण्ड बाद सुनाई देगी।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions