Doubtnut Promotions Sticky

पारिस्थितिक पिरामिड क्या है? एक तालाब के पारिस्थितिक तन्त्र के जीवभार के पिरामिड का चित्र बनाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पारिस्थितिक पिरामिड (Ecological Pyramid)
पारितन्त्र में खाद्य शृंखला के विभिन्न पोषक स्तरों में जीवधारियों के सम्बन्धों का रेखीय चित्रण पिरामिड (pyramid) कहलाता है। पिरामिड पारितन्त्र में जीव की संख्या, जीवभार तथा जैव ऊर्जा को प्रदर्शित करते हैं। इनका सर्वप्रथम प्रदर्शन एल्टन (Elton, 1927) ने किया था। इनमें सबसे नीचे का पोषी स्तर उत्पादक का होता है तथा सबसे ऊपर का पोषी स्तर सर्वोच्च उपभोक्ता का होता है।
1. ऊर्जा का पिरामिड (Pyramid of energy) - यह किसी पारितन्त्र के विभिन्न पोषक स्तरों के जीवधारियों द्वारा प्रयोग में लायी गई ऊर्जा की सम्पूर्ण मात्रा (quantity) का बोध कराता है। यह सभी पारितन्त्र में सदैव सीधा होता है, क्योंकि सर्वाधिक ऊर्जा उत्पादक स्तर पर होती है। प्रत्येक पोषक स्तर पर 90% ऊर्जा व्यय हो जाती है और केवल 10% ऊर्जा अगले पोषक स्तर पर हस्तान्तरित होती है इसलिए प्रत्येक पोषी स्तर पर ऊर्जा की मात्रा घटती जाती है। 10% ऊर्जा सम्बन्धी नियम का प्रतिपादन लिण्डेमान (Lindeman, 1942) ने किया था।
ocr_image
पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा का स्रोत (Source of energy in ecological system) - पारितन्त्र को ऊर्जा मुख्यतः सौर ऊर्जा के रूप में मिलती है। हरे पौधे प्रकाश-संश्लेषण क्रिया द्वारा सौर (प्रकाश) ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा के रूप में बदलकर कार्बनिक पदार्थों के रूप में संचित करते हैं। पारितन्त्र में ऊर्जा का प्रवाह उत्पादक से सर्वोच्च उपभोक्ता की ओर भोजन के रूप में होता है। ऊर्जा का प्रवाह एकदिशीय (unidirectional) होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions