Doubtnut Promotions Sticky

पारिस्थितिक तन्त्र की परिभाषा लिखिए। इसके विभिन्न घटकों के नाम बताइए। प्रकाश तथा जल घटकों के पौधों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पारिस्थितिक तन्त्र (Ecological System of Ecosystem)- किसी स्थल या क्षेत्र के जैवीय समुदाय तथा अजैवीय कारकों के पारस्परिक सम्बन्धों को पारितन्त्र कहते हैं। पारितन्त्र में पदार्थ तथा ऊर्जा का प्रवाह सुनियोजित मार्गों से होता रहता है।
पारिस्थितिक तन्त्र के घटक (Components of Ecosystem)- इसके दो मुख्य घटक होते हैं- जैविक घटक तथा अजैविक घटक
(i) जैविक घटक (Biotic components)- इसके अन्तर्गत उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक आते हैं। ये सभी मिलकर बायोमास (biomass) बनाते हैं।
(ii) अजैविक घटक (Abiotic components)- इसके अन्तर्गत जलवायवीय कारक (ताप, जल, प्रकाश, ऊर्जा आदि), अकार्बनिक तथा कार्बनिक पदार्थ आते हैं।
1. प्रकाश का पौधों पर प्रभाव (Effect of light on plants) - सूर्य के दृश्य प्रकाश (390-790nm ) में सात रंग होते हैं। दृश्य प्रकाश का नीला तथा लाल रंग प्रकाश संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पराबैंगनी किरणें पौधे पर हानिकारक प्रभाव डालती हैं। अवरक्त विकिरण (infrared radiation) प्रकाश के तापन प्रभाव को बढ़ाते हैं। प्रकाश पर्णहरित निर्माण के लिए आवश्यक है। बीजों के अंकुरण, रन्ध्रों के खुलने एवं बन्द होने, ऊतक विभेदन, वृद्धि, विकर निर्माण, पादप हॉर्मोन्स, पादप गति आदि में प्रकाश महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुष्पन पर प्रकाश अवधि के प्रभाव को दीप्तिकालिता (photo periodism) कहते हैं। प्रकाश तीव्रता के आधार पर पौधे प्रकाशप्रिय (photophilous) तथा छायाप्रिय (sciophilous) होते हैं। प्रकाश पौधों में प्रकाश संश्लेषण, वाष्पोत्सर्जन, पर्णहरिम संश्लेषण, पादप वृद्धि, पादप गतियाँ, बीजों के अंकुरण आदि को प्रभावित करता है।
2. जल का पौधों पर प्रभाव (Effect of water on plants) - जल जीवद्रव्य का प्रमुख घटक है। वर्षा, आर्द्रता आदि पौधों की जैविक क्रियाओं पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालती है। पृथ्वी की सतह तथा वातावरण के बीच दो क्रमिक घटनाएँ अवक्षेपण तथा वाष्पोत्सर्जन होती हैं। इसके फलस्वरूप जल-चक्र नियमित चलता रहता है। भूमि में उपस्थित खनिज लवण जल में घुलकर मृदा घोल (soil solution) बनाते हैं। मृदा घोल से पोषक तत्त्वों का अवशोषण सुगमता से हो जाता है। जल विभिन्न जैविक क्रियाओं का माध्यम है। जल सार्वत्रिक घोलक है। जल की उपस्थिति के आधार पर पौधे जलोद्भिद, मरुद्भिद, लवणोद्भिद, उपरिरोही आदि समूहों में वर्गीकृत किए जाते हैं। कुछ पौधे जैसे क्रिप्टोगैम्स (Cryptogams), आर्किड्स (Orchids), मॉस (Mosses), लाइकेन (Lichens) आदि वायुमण्डल की आर्द्रता का उपयोग करने में समर्थ होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions