Doubtnut Promotions Sticky

फल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जल में जीवन का वितरण
(Distribution of Life in Water)
पृथ्वी का लगभग 70% भाग जलमग्न है। पादप जल की सतह पर अथवा जल निमग्न स्थिति में पाए जाते हैं। प्रकाश की पूर्ति जिस क्षेत्र तक हो सकती है, वहाँ तक ही पादप प्रमुख रूप से पाए जाते हैं। यहाँ प्रकाश सर्वाधिक सीमाकारी कारक (limiting factor) सिद्ध होता है। अत: जलीय जीव क्षेत्रों में पादप उतनी ही गहराई तक पाए जाते हैं जहाँ तक प्रकाश पहुँच सके। अधिक गहरे क्षेत्र में वनस्पतियाँ नहीं मिलती हैं। जल में रहने वाले जीवधारी निम्नवत् हैं -
1. प्लवक (Plankton) – ये सूक्ष्म पादपप्लवक (phytoplankton) अथवा जन्तुप्लवक (zooplankton) होते हैं, जो सदा स्वतन्त्र रूप से लहरों पर तैरते रहते हैं।
2. तरणकु (Nekton) - तीव्र गति से तैरने वाले प्राणी हैं। ये प्रायः खाद्य शृंखला के अन्तिम प्राणी होते हैं।
3. नितलक (Benthos)- ये गहरे जल में पाए जाते हैं। ये आधारलग्न अथवा निमग्न होते हैं। ये प्राय: तल की सतह पर ही विचरण करते हैं।
जल में मिलने वाले पौधे जलोद्भिद कहलाते हैं। इनमें बड़े वृक्ष अथवा झाड़ी नहीं मिलती हैं। ये सामान्यतः कोमल शाक (herbs) होते हैं। ये मुख्यतः शैवाल होते हैं। शैवाल के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के पादप, जैसे- कमल, जलकुम्भी, समुद्रसोख, साल्वीनिया, एज़ोला, लेम्ना, वैलिसनेरिया, हाइडिला, सिरेटोफिल्लम, पोटेमोजिटॉन आदि होते हैं।
जले में मिलने वाले जन्तुओं में प्रमुख हैं विभिन्न प्रकार की मछलियाँ, मेंढक, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, पेट्रोमाइजोन तथा तारा मछली आदि।
जलीय पारितन्त्रों को तीन समूहों में बाँट सकते हैं- (क) स्वच्छ जलीय (fresh water), (ख) समुद्री (marine) तथा (ग) ज्वारनदुमुखी (estuarine)|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions