Doubtnut Promotions Sticky

पारितन्त्र में मनुष्य की भूमिका की विवेचना कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पारितन्त्र में मानव
(Man in Ecosystem)
मनुष्य पारितन्त्र का एक सबसे विकसित प्राणी है। अन्य प्राणी वातावरण के अनुकूल रहने का प्रयत्न करते रहते हैं, इसके विपरीत मानव वातावरण को अपने अनुकूल बनाए रखने की चेष्टा करता है। मनुष्य सर्वाहारी होने के कारण किसी भी खाद्य-स्तर से भोजन प्राप्त कर सकता है। मनुष्य ने जबसे कृषि तकनीक विकसित की है, वह वातावरण को अपने हिसाब से .कृत्रिम पारितन्त्र. विकसित कर प्रभावित करने में लगा है। सभ्यता के साथ औद्योगिक, सामाजिक, वैज्ञानिक उन्नति के कारण मनुष्य ने प्रकृति पर अपना नियन्त्रण स्थापित करने का अभियान छेड़ा हुआ है। मनुष्य निम्नलिखित प्रकार से वातावरण को प्रभावित कर रहा है -
(i) कृषि योग्य, आवासीय और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हेतु मनुष्य जंगलों को नष्ट करने में लगा है। इससे वन पारितन्त्र प्रभावित हो रहा है।
(ii) जंगलों के नष्ट हो जाने से वन्य प्राणियों के अवास स्थल नष्ट हो रहे हैं। प्राणियों की संख्या कम होने लगी है। अनेक वन्य प्रजातियाँ विलुप्त होने की प्रक्रिया में सम्मिति हो गई हैं।
(iii) मनुष्य कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन, मधुमक्खीपालन, रेशमकीटपालन आदि करके अपने जीवन को सुगम बनाने में लगा है।
(iv) प्राकृतिक ईंधन (लकड़ी), जीवाश्म ईंधन (पत्थर का कोयला, पेट्रोलियम पदार्थ) से ऊर्जा प्राप्त करके वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। प्रदूषण के कारण पारितन्त्र प्रभावित हो रहा है।
(v) मनुष्य प्राकृतिक संसाधनों का तेजी से दोहन कर रहा है। इससे वन्य क्षेत्र या उपजाऊ क्षेत्र रेगिस्तान में बदलने लगे हैं। अपरदन, बाढ़, भू-स्खलन आदि की घटना बढ़ रही हैं। खरपतवारनाशी, कीटनाशक, कवकनाशक आदि के कारण पारितन्त्र असन्तुलित हो रहा है।
(vi) बढ़ती हुई जनसंख्या के भोजन आपूर्ति के लिए प्रचुर मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे मृदा की संरचना प्रभावित हो रही है।
मनुष्य को अगर अपने पारितन्त्र को स्वस्थ एवं सन्तुलित बनाए रखना है तो उसे भूमि, पादप, प्राणी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के विषय पर गम्भीरता से विचार करना होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions