Doubtnut Promotions Sticky

ग्रीन हाउस प्रभाव का वर्णन कीजिए|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ग्रीन हाउस प्रभाव अथवा पृथ्वी ऊष्मायन (Green house effect or Global warming)- C O 2 की बढ़ती सान्द्रता ग्रीन हाउस प्रभाव डालती है। आमतौर पर जब C O 2 की सान्द्रता सामान्य हो, तब पृथ्वी का ताप तथा ऊर्जा का सन्तुलन बनाए रखने के लिए ऊष्मा पृथ्वी से परावर्तित हो जाती है, परन्तु C O 2 की अधिक सान्द्रता पृथ्वी से लौटने वाली ऊष्मा को परावर्तित होने से रोकती है, जिससे पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होने लगती है, इसको ग्रीन हाउस प्रभाव (green house effect) कहते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ ऊष्मा पर्यावरण में उपस्थित पानी की भाप से भी रुकती है। लगभग 100 वर्ष पहले C O 2 की पर्यावरण में सान्द्रता लगभग 110ppm थी, परन्तु अब बढ़कर लगभग 350 ppm तक पहुँच गई है। आज से लगभग 40 वर्ष बाद यह सान्द्रता 450 ppm तक पहुँच जाने की सम्भावना है। इससे पृथ्वी के ऊष्मायन में तीव्र वृद्धि हो सकती है।
पृथ्वी के ऊष्मायन का प्रभाव ध्रुवों पर सबसे अधिक होगा, इनकी बर्फ पिघलने लगेगी। एक अनुमान के अनुसार सन् 2050 ई० तक पृथ्वी का ताप 4 - 5 C तक बढ़ सकता है, इससे आर्कटिक एवं अण्टार्कटिका के विशाल हिमखण्ड पिघल जाएँगे जिस कारण समुद्र के जल स्तर में 5 फुट तक की वृद्धि हो सकती है, इससे समुद्रतटीय नगर समुद्र में डूब जाएँगे। उत्तरी अमेरिका सूखा तथा गर्म प्रदेश बन सकता है। विश्वभर का मौसम बदल जाएगा। भारत में मानसून के समाप्त होने की सम्भावना है। विश्वभर में अनाज के उत्पादन पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। फल, सब्जी आदि के उत्पादन भी प्रभावित होंगे। बढ़ते ताप से पादप तथा जीव-जन्तुओं की जीवन-क्रियाएँ भी प्रभावित होंगी (चित्र)
क्लोरोफ्लुओरो कार्बन्स (CFCs) ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करने वाली प्रमुख गैस है। इसका उपयोग रेफ्रिजरेटर, एयर कन्डीशनर, फोम तथा ऐरोसॉल स्प्रे के निर्माण में किया जाता है। यह ओजोन को नष्ट करके ग्रीन हाउस प्रभाव में वृद्धि करती है। मेथेन, नाइट्रस ऑक्साइड ( N 2 O ) तथा हेलन्स (हेलोकार्बन्स) आदि ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करने वाली अन्य गैसें हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions