Doubtnut Promotions Sticky

प्लास्टिक पर्यावरण के लिए किस प्रकार हानिकारक है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बंगलुरु में प्लास्टिक की बोरी के उत्पादनकर्त्ता 57 वर्षीय अहमद खान ने प्लास्टिक अपशिष्ट की लगातार बढ़ती हुई समस्या का आदर्श हल ढूंढ निकाला। वह पिछले 20 वर्षों से प्लास्टिक की बोरियाँ बना रहा है। लगभग 8 वर्ष पहले उसने प्लास्टिक अपशिष्ट की बढ़ती हुई समस्या को महसूस किया। उसकी कम्पनी ने पुनः चक्रित परिवर्तित प्लास्टिक का पॉलिब्लेंड नामक एक बारीक पाउडर तैयार किया। इस मिश्रण को बिटुमेन के साथ मिश्रित किया गया जिसका प्रयोग सड़क बनाने में किया जाता है। अहमद खान ने आर०वी० इंजीनियरिंग कॉलेज और बैंगलोर सिटी कॉर्पोरेशन के सहयोग से बिटुमेन और पॉलिब्लेंड के सम्मिश्रण का प्रयोग सड़क बनाते समय किया तो पाया कि बिटुमेन का जल विकर्षण (रिपेलेंट) गुण बढ़ गया और इसके कारण सड़क की आयु तीन गुना अधिक हो गई। पॉलिब्लेंड बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में प्लास्टिक फिल्म अपशिष्ट का प्रयोग किया जाता है।
बंगलुरु में खान की तकनीक का प्रयोग कर वर्ष 2002 तक लगभग 40 किमी सड़क का निर्माण हो चुका है। वहाँ पर खान को अब पॉलिब्लेंड तैयार करने के लिए जल्द ही प्लास्टिक अपशिष्ट की कमी पड़ने लगेगी। पॉलिब्लेंड की खोज के लिए आभार मानना चाहिए कि अब हम प्लास्टिक अपशिष्ट के दम घोंटू दुष्प्रभाव से अपने को बचा सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions