Doubtnut Promotions Sticky

गतिज ऊर्जा किसे कहते हैं? यदि पिण्ड का द्रव्यमान (m)तथा वेग (v) है।सिद्ध कीजिए उसकी गतिज ऊर्जा 12mv2 होगी।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy)-किसी गतिशील वस्तु में उसकी गति के कारण कार्य करने की जो क्षमता होती है, उसे वस्तु की गतिज ऊर्जा कहते हैं, जैसे:-आँधी में टीन उड़ाने की क्षमता, गतिशील हथौड़े में कोल गाड़ने की क्षमता, बहते हुए जेल में टरबाइन के ब्लेडों को घुमाने की क्षमता होती है।
गतिज ऊर्जा की माप-किसी वस्तु को विरामावस्था से गतिशील अवस्था में लाने में किया गया कार्य ही उसकी गतिज ऊर्जा की मापं होती है।
पिण्ड की गतिज ऊर्जा (Ek) का द्रव्यमान (m) तथा वेग (v) से सम्बन्ध
माना m द्रव्यमान की कोई वस्तु विरामावस्था में है। यदि वस्तु पर एक अचर बल F लगाया जाए तो वस्तु में त्वरण a उत्पन्न हो जाता है। अत: न्यूटन के गति-विषयक द्वितीय नियम के अनुसार, वस्तु में त्वरण
a=Fm ....(1)
यदि इस बल के अधीन वस्तु s दूरी चले तो बल F द्वारा वस्तु पर किया गया कार्य
W=F×s ...(2)
यदि s दूरी चलने में वस्तु की चाल शून्य (u = 0) से बढ़कर ए हो जाए तो गति के तृतीय समीकरण v2=u2+2as से,
u=0
v2=0+2as
समीकरण (1) के उपयोग से, v2=2×(Fm)×s
अत: F×s=12mv2
समीकरण (2) व समीकरण (3) की तुलना करने पर,
W=F×s=12mv2
चूँकि वस्तु पर इस कार्य के कारण वस्तु की चाल शून्य से बढ़कर v हुई है। अत: यही वस्तु की गतिज ऊर्जा की माप है। तब वस्तु की गतिज ऊर्जा
Ek=W=12mv2
अतः वस्तु की गतिज ऊर्जा Ek=12mv2
ocr_image
(i) किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा (Ek) उसके द्रव्यमान (v) के समानुपाती होती है।
अर्थात् Ekm
(ii) किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा (Ek) उसके वेग (v) के वर्ग के समानुपाती होती है।
अर्थात् Ekv2

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions